Posts

Showing posts with the label Physical Regions of Rajasthan

राजस्थान के प्रमुख पशु मेले का आयोजन महत्वपूर्ण जानकारी।

Image
  पशु प्रजनन व अनुसंधान केन्द्र केन्द्र सरकार :- पशुमाता उन्मूलन योजना – पशुओं मे संक्रामक रोकथाम हेतु 1958-59 में यह योजना राजस्थान में शुरू की गई। केद्रीय पशु प्रजनन फार्म – सूरतगढ़ (गंगानगर) -1956 में। केन्द्रीय भेड़ प्रजनन व ऊन अनुसंधान केन्द्र – अविकानगर (टोंक)। इसका एक उपकेन्द्र है मरू क्षेत्रीय अनुसंधान केन्द्र बीछवाल, बीकानेर। केन्द्रीय ऊंट प्रजनन व अनुसंधान केन्द्र – जोडबीर, शिवबाड़ी-बीकानेर। इसकी स्थापना 5 जुलाई, 1984 को हुई।  पश्चिम क्षेत्रीय बकरी अनुसंधान केन्द्र – अविकानगर (टोंक)। स्थापना – 1986 में। भारतीय पशुपालन विकास एवं अनुसंधान लि. 2010 में बनीपार्क, जयपुर में स्थापित किया गया। केन्द्रीय अश्व प्रजनन व अनुसंधान केन्द्र – जोडबीर, शिवबाड़ी-बीकानेर।  राज्य सरकार :-राज्य सरकार का पहला पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय, बीकानेर में खोला गया। मल्लीनाथ पशु मेला⟶ यह पशु मेला तिलवाडा (बाड़मेर) में लगता है । यह मेला चेत्र कृष्ण 11 से चैत्र शुक्ल 11 को लगता हैं । वि.सं. 1431 को प्रारम्भ। सबसे प्राचीन मेला, राजस्थान सरकार के पशु पालन विभाग द्वारा पहली बार 1...

राजस्थान की पशु सम्पदा एवं उनकी प्रमुख नस्ल

Image
शिक्षा डेस्क :- राजस्थान में 20 वीं पशुगणना:-20 वीं पशुगणना के अनुसार राजस्थान में कुल पशुधन 56.8 मिलियन(5.68 करोड़) है। जो कि 2012 की 57.7 मिलियन(5.77 करोड़) था। इस प्रकार 2019 में कुल पशुओं की संख्या में 1.66 प्रतिशत की कमी देखी गई है। राजस्थान 56.8 मिलियन पशुओं के साथ भारत में दूसरे स्थान पर है। पशु सम्पदा: -19वीं पशुगणना में पशु सम्पदा में राजस्थान में सर्वाधिक वृद्धि खच्चर (280.93%) व कुक्कुट (60.69%) में हुई। सर्वाधिक कमी :- ऊँट (-22.79%) राज्य में सर्वाधिक संख्या वाला पशु :- बकरी (216.66 लाख)  यहाँ पर पशुधन घनत्व 169 प्रति वर्ग किलोमीटर है। वर्तमान में प्रदेश में प्रति हजार जनसंख्या पर पशुओं की संख्या 842 हो गई है। राजस्थान में देश का 6.98% गौवंश, 11.94% भैंस वंश, 16.03% बकरी वंश, 13.95% भेड़ वंश तथा 81% ऊँट वंश उपलब्ध है। वर्ष 2012 में वर्ष 2007 की तुलना में राज्य की पशु-सम्पदा में 10.69 लाख (1.89%) की वृद्धि हुई है। 2012 की पशुगणना के अनुसार राज्य में सर्वाधिक पशु बकरियाँ (37.53%) है। ◼️ गोवंश की दृष्टि से देश में पश्चिम बंगाल प्रथम स्थान रखता है , जबकि राजस्थान का छठा स्...

राजस्थान के प्रमुख त्यौहार कब और कैसे मनाया जाते है।

Image
  शिक्षा डेस्क :- धुलण्डी:- भारतीय उपमहाद्वीप से उत्पन्न एक लोकप्रिय प्राचीन हिंदू त्योहार है। इस त्योहार को भारतीय “वसंत का त्योहार”, “रंगों का त्योहार” या “प्रेम का त्योहार” के रूप में जाना जाता है।  चैत्र माह की कृष्ण प्रतिपदा को होली के दूसरे दिन धुलंडी मनायी जाती है । पहली शाम को होलिका दहन या छोटी होली के रूप में जाना जाता है और अगले दिन होली, रंगवाली होली, धुलेटी, धुलंडी, या फगवा के रूप में जाना जाता है।   अक्षय तृतीया/आखा तीज :- वैषाख शुक्ल तृतीया इस दिन से सतयुग व त्रेता युग का आरम्भ माना जाता है। इसे आखा तीज भी कहते है। इस दिन राजस्थान में सर्वाधिक बाल-विवाह होते है।  शीतलाष्टमीः- यह त्योहार चैत्र कृष्ण अष्टमी को मनाया जाता है | शीतलाअष्टमी हिन्दुओं का महत्वपूर्ण त्यौहार है। इस दिन शीतला माता की पूजा होती है और व्रत भी रखा जाता है। इस दिन बासी खाना खाया जाता है जिस से इसे ‘बासिड़ा‘ कहा जाता है । राजस्थान के जोधपुर में भी शीतलाष्टमी की धूमधाम से पूजा की जाती है। शीतलामाता का मंदिर चाकसू-जयपुर में है । यह  त्योहार इसलिए मनाया जात्ता है क्योकि ...

राजस्थान के प्रमुख किसान आंदोलन

Image
शिक्षा डेस्क : - भारत का प्रथम अहिंसात्मक एवं असहयोगात्मक किसान आंदोलन बिजोलिया किसान आंदोलन था बिजौलिया किसान आन्दोलन – (1897-1941 44 ) जिला – भीलवाड़ा बिजौलिया का प्राचीन नाम – विजयावल्ली संस्थापक – अशोक परमार बिलौलिया, मेवाड़ रियासत का ठिकाना था। कारण:- लगान की दरे अधिक थी। लाग-बाग कई तरह के थे। बेगार प्रथा का प्रचलन था। बिलौलिया किसानों से 84 प्रकार का लाग-बाग(टैक्स) वसुल किया जा जाता था।  बिजौलिया के किसान धाकड़ जाति के लोग अधिक थे।  बिजौलिया किसान आन्दोलन तीन चरणों में पुरा हुआ था। 1. 1897 से 1916 – नेतृत्व – साधु सीताराम दास 2. 1916 से 1923 – नेतृत्व – विजयसिंह पथिक 3. 1923 से 1941 – नेतृत्व – माणिक्यलाल वर्मा, हरिभाऊ उपाधाय, जमनालाल बजाज, रामनारायण चैधरी। प्रथम चरण -(1897 से 1916 तक):-1897 में बिजौलिया के किसान गंगाराम धाकड़ के मृत्युभोज के अवसर पर गिरधारीपूरा गांव से एकत्रित होते और ठिकानेदार की शिकायत मेवाड़ के महाराणा से करने का निश्चिय करते हैं। और नानजी पटेल व ठाकरी पटेल को उदयपुर भेजा जाता है जहां मेवाड़ के महाराणा फतेहसिंह ने कोई भी कार्यवाही नहीं की।...

राजस्थान के प्रमुख खनिज संसाधन की महत्वपूर्ण जानकारी।

Image
शिक्षा डेस्क :-  राजस्थान के प्रमुख संसाधन राजस्थान में सर्वाधिक उपलब्ध खनिज राॅक फास्फेट है। राजस्थान जास्पर,बुलस्टोनाइट व गार्नेट का समस्त उत्पादन का एक मात्र राज्य है। सीसा जस्ता, जिप्सम, चांदी,संगमरमर,एस्बेसटाॅस,राॅकफास्फेट,तामड़ा, पन्ना, जास्पर, फायरक्ले,कैडमियम में राजस्थान का एकाधिकार है। राजस्थान की गणना खनिज सम्पदा की दृष्टि से सम्पन्न राज्यों में होती है। राज्य का देश के कुल खनिज उत्पादन में योगदान लगभग 22% है। राज्य देश के कुल खनिज उत्पादन का 15% धात्विक खनिज, 25% अधात्विक खनिज व 26% लघु श्रेणी के खनिज उत्पादित करता है। वर्ष 1950-51 में राज्य में लगभग 15 प्रधान व 6 लघु खनिजों को दोहन होता था। जबकि वर्तमान में लगभग 58 प्रकार के खनिजों का दोहन होता है। राज्य में 79 प्रकार के खनिज पाये जाते हैं। खनिज भण्डारों की दृष्टि से राजस्थान, झारखण्ड के बाद दूसरा स्थान रखता है। अलौह धातु (सीसा, जस्ता, ताँबा) के उत्पादन की दृष्टि से राजस्थान देश में प्रथम स्थान रखता है। विविधतापूर्ण खनिज सम्पदा के कारण राजस्थान को खनिजों का अजायबघर कहते हैं। राजस्थान जास्पार, वोलेस्टोनाइट व गार्नेट के...

राजस्थान में पंचायत व्यवस्था को कब अपनाया गया था।

Image
  राजस्थान की पंचायत व्यवस्था  शिक्षा डेस्क : - भारत में प्राचीन काल से ही पंचायती राज व्यवस्था आस्तित्व में रही हैं। आधुनिक भारत में प्रथम बार तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू द्वारा राजस्थान के नागौर जिले के बगधरी गांव में 2 अक्टूबर 1959 को पंचायती राज व्यवस्था लागू की गई। भारतीय संविधान में अनुच्छेद 40 में राज्यों को पंचायतों के गठन का निर्देश दिया गया है। 24 अप्रैल 1993 को 73 वा संविधान संशोधन अधिनियम 1992 के माध्यम से पंचायती राज संस्थाओं को संवैधानिक दर्जा हासिल हुआ। बलवंत राय मेहता समिति :-बलवंत राय मेहता समिति का गठन पंचायती राज व्यवस्था को मजबूती प्रदान करने के लिए वर्ष 1956 में बलवंत राय मेहता की अध्यक्षता में किया गया। इस समिति ने अपनी रिपोर्ट 1957 में प्रस्तुत की। इस समिति की सिफारिशों को 1 अप्रैल 1958 को लागू किया गया।  रिपोर्ट के अनुसार - लोकतांत्रिक विकेंद्रीकरण और सामुदायिक विकास कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु पंचायती राज व्यवस्था को तुरंत शुरुआत की जानी चाइए। पंचायती राज की व्यवस्था त्रिस्तरीय होनी चाइए। पंचायती राज व्यवस्था को मेहता समिति ने लोकतांत्रिक...

राजस्थान की प्रमुख सिंचाई परियोजनाएं एवं उनके लाभ।

Image
  शिक्षा डेस्क :- नहरें, तालाब, कुएं और नलकूप है। सबसे अधिक सिंचाई नहरें और कुंओ से होती है। कुएं और नलकूप सिंचाई के सर्वोत्तम साधन है। कुल सिंचित प्रदेश का लगभग 60 प्रतिशत भाग पर सिंचाई कुओं व नलकूपों से होता है। कुएं और नलकूप द्वारा सिंचाई के लिए पानी का मीठा होना, जल स्तर का गहरा नहीं होना तथा उपजाऊ भूमि का होना आवश्यक है। नहरों द्वारा सतही जल का सबसे अधिक उपयोग होता हैं। राज्य में सतत् प्रवाही नदियों के अभाव में नहरों द्वारा सिंचित क्षेत्र कम है। राज्य के दक्षिण-पूर्वी, पठारी एवं पथरीले भागों में तालाबों द्वारा सिंचाई की जाती है। राजस्थान की बहुउद्देशीय नदी घाटी परियोजनाओं और सिंचाई की वृहद एवं मध्यम  परियोजनाओं को आधुनिक भारत के मंदिर की संज्ञा दी गई है। बहुउद्देशीय नदी घाटी परियोजनाओं के उद्देश्य विद्युत उत्पादन, बाढ़ नियंत्रण, सिंचाई, पेयजल, मछली पालन, वृक्षारोपण, अकाल और सूखे के समय जल की सुविधा, क्षेत्रीय आर्थिक विकास आदि निर्धारित किये गये हैं। भाखड़ा नांगल परियोजना :- भारत की सबसे बड़ी नदी घाटी परियोजनाओं में से एक है यह हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में शिवालिक पह...

राजस्थान के भौतिक प्रदेश एव सबसे बड़ा बेसिन कोनसा है।

Image
  शिक्षा डेस्क : - राजस्थान का भौतिक  वेगनर सिद्धांत के अनुसार प्रागैतिहासिक काल इयोसीन व प्लास्टोसीन काल में विश्व दो भूखंडों 1 अंगारा लैंड और 2 गोंडवाना लैंड में विभक्त था जिस के मध्य टेथिस सागर विस्तृत था राजस्थान विश्व के प्राचीनतम भूखंडों का अवशेष है राजस्थान के उत्तर पश्चिम मरुस्थलीय प्रदेश व पूर्वी मैदान टेथिस सागर के अवशेष माने जाते हैं जो कालांतर में नदियों द्वारा लाई गई तलछट के द्वारा पाठ दिए गए थे राज्य के अरावली पर्वतीय एवं दक्षिणी पूर्वी पठारी भाग गोंडवाना लैंड के अवशेष माने जाते हैं धरातलीय स्वरूप के आधार पर थार का मरुस्थल अरावली पर्वत माला पूर्वी मैदान दक्षिणी पूर्वी पठार उत्तरी पश्चिमी मरुस्थल प्रदेश भारत में थार मरुस्थल भारतीय उपमहाद्वीप के उत्तर-पश्चिमी भाग में स्थित एक बड़ा और शुष्क क्षेत्र है। थार नाम ‘थुल’ से लिया गया है जो कि इस क्षेत्र में रेत की लकीरों के लिये प्रयुक्त होने वाला एक सामान्य शब्द है। मरुस्थल को लोकप्रिय रूप से ग्रेट इंडियन डेजर्ट के रूप में भी जाना जाता है। थार रेगिस्तान एक शुष्क क्षेत्र है जो 2,00,000 वर्ग किमी से अधिक के विशाल क्षेत्र म...