18 जनवरी को देश विदेश की ऐतिहासिक घटनाएं महत्वपूर्ण घटनाएं
शिक्षा डेस्क : - आज हम इस लेख में जानेंगे देश विदेश में आज के दिन क्या हुआ था, आज के इतिहास की महत्वपूर्ण घटनाएँ, 18 जनवरी को हुए महत्वपूर्ण लोगों के जन्मदिवस, मृत्यु दिवस और रोमांचक घटनाएँ जिसे पढ़कर आपका ज्ञान और बढ़ेंगा। 18 जनवरी का इतिहास मिस्र एवं इजरायल ने 1974 में हथियारों का समझौता किया। जासूसी के आरोप में फ्रांस ने 1976 को 40 सोवियत अधिकारियों को देश से निष्कासित किया। आज़ादी सच्चाई और मानवाधिकार के समर्थन में 1989 को चेकोस्लोवाकिया में करोड़ों लोगों ने प्रदर्शन किया। ईस्टर्न एयरलाइन को आर्थिक कारणों से 1991 में आज ही के दिन बंद कर दिया गया था। याहू डॉट कॉम (yahoo.com) का डोमेन 1995 में आज ही के दिन बनाया गया था। 2004 में हुई क्रिकेट की एकदिवसीय शृंखला में भारत ने आस्ट्रेलिया को 19 रनों से हराया। ‘नफीसा जोसेफ़’ 1997 में ‘मिस इंडिया’ बनीं। पश्चिम अफ्रीकी देश सियरा लियोन में 2002 में गृह युद्ध समाप्त। लीबिया 2003 में संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार आयोग का अध्यक्ष नियुक्त। ‘बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन’ ने 2009 में सौरव गांगुली को सोने के बैट से सम्मानित किया। इच्छा मृत्यु पर संयुक्त राज्य अ...