Posts

Showing posts with the label india news

विश्व हिंदी कब और क्यों मनाया जाता

Image
  10 जनवरी ही क्यों? पहला विश्व हिंदी सम्मेलन 10 जनवरी, 1975 को नागपुर में आयोजित किया गया था। इस सम्मेलन में 30 देशों से प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया था। इस सम्मेलन की समृति में भारत सरकार ने 2006 से 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस के रूप में मनाने के निर्णय लिया था। भारत कई राज भाषाओं और लिपियों से समृद्ध देश है। यहां कई सारी भाषाएं बोली जाती हैं। देश के आधे से ज्यादा भाग को हिंदी भाषा ही जोड़ती है। भले ही अंग्रेजी का प्रचलन बढ़ गया हो, लेकिन हिंदी अधिकतर भारतीयों की मातृभाषा है। भारत में हिंदी को राष्ट्रभाषा का दर्जा नहीं मिला है, लेकिन राजभाषा के तौर पर हिंदी की खास पहचान है। भारत के साथ ही विदेशों में बसे भारतीयों को भी हिंदी भाषा ही एकजुट करती है। हिंदी हिंदुस्तान की पहचान भी है और गौरव भी। हिंदी को लेकर दुनियाभर के तमाम देशों में बसे भारतीयों को एक सूत्र में बांधने के लिए विश्व हिंदी दिवस मनाया जाता है। वर्ष 1975 में, पहला विश्व हिंदी सम्मेलन 10 जनवरी को हुआ वर्ष 1975 में, पहला विश्व हिंदी सम्मेलन 10 जनवरी को महाराष्ट्र के नागपुर में हुआ, जिसका उद्घाटन तत्कालीन प्रधान मंत्री इंद...

7 जनवरी प्रमुख भारत और विश्व इतिहास की घटनाएं।

Image
  आज इस आर्टिकल में हम आपको 7 जनवरी का इतिहास  के बारे में बताने जा रहे है।  हमारा इतिहास इतना बड़ा है कि इसे याद रख पाना किसी आम इंसान के बस की बात नहीं है। इसीलिए हमारी वेबसाइट पर हम आपको हर रोज यानी तारीख के हिसाब से आज की दिन घटित हुई घटनाओं का विवरण दे रहे है जिसकी मदद से आप अपने ज्ञान को बढ़ा सकते है।  2020 - नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने भुगतान तेज और सुरक्षित करने के लिए वज्र प्लेटफॉर्म लॉन्च किया। मंच ब्लॉकचेन तकनीक पर आधारित है। ईरान की संसद ने एक विधेयक पारित कर सभी अमेरिकी बलों को आतंकवादी घोषित कर दिया। रवींद्र नाथ महतो को सर्वसम्मति से झारखंड विधानसभा का अध्यक्ष चुना गया।  केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर लिखी गई पुस्तक 'कर्मयोद्धा ग्रंथ' का विमोचन किया। केंद्र सरकार ने कई मीडिया घरानों को पहला ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मीडिया सम्मान’ प्रदान किया। इस सम्‍मान का उद्देश्‍य योग के संदेश के प्रसार में मीडिया के योगदान को रेखांकित करना है। 2015 - पेरिस में दो बंदूकधारियों ने ‘चार्ली आब्दो’ पत्रिका के कार्यालय पर हमल...

6 जनवरी भारत एवं विश्व महत्वपूर्ण ऐतिहासिक घटनाएँ

Image
  6 जनवरी  इतिहास  देश-दुनिया के इतिहास में 6 जनवरी का दिन बहुत महत्वपूर्ण है। आज ही के दिन पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या में शामिल सतवंत सिंह और केहर सिंह को फांसी पर लटकाया गया था। हिंदी फिल्म अभिनेता पद्मश्री ओमपुरी का 6 जनवरी को ही निधन हुआ था। दूसरी तरफ देश को क्रिकेट में वर्ल्डकप जिताने वाले कप्तान कपिल देव का आज ही के दिन जन्म हुआ था। 1885 : आधुनिक भारत के दिग्गज हिंदी लेखक भारतेंदु हरिश्‍चंद्र का निधन। 1928: भारतीय नाटककार और रंगमंचकर्मी विजय तेंदुलकर का जन्म। 1929 - मदर टेरेसा भारत में वंचितों और ग़रीबों की सेवा करने के लिये कलकत्ता (अब कोलकाता) लौटीं। 1947 - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी ने भारत का विभाजन स्वीकार किया। 1959: भारत के हरफनमौला क्रिकेटर कपिल देव का जन्‍म। उन्हीं की कप्तानी में 1983 में भारतीय टीम ने क्रिकेट का विश्वकप जीता। 1966: ऑस्कर विजेता भारतीय संगीतकार ए आर रहमान का जन्म। 1980 - सातवीं लोक सभा के लिए हुए चुनाव में इंदिरा गांधी की नेतृत्व वाली कांग्रेस पार्टी को दो तिहाई बहुमत मिला। 1989 : इंदिरा गांधी की हत्या के दोषियों सतवंत सि...

भारत और विश्व में 5 जनवरी इतिहास प्रमुख घटनाएँ

Image
  5 जनवरी इतिहास  -1893 में योगगुरू और आध्यात्मिक गुरू श्री योगानन्द जी का जन्म गोरखपुर, उत्तर प्रदेश में हुआ था। -आयरलैंड के राष्ट्रवादी नेता जाॅन एडवर्ड रेडमोंड ने ब्रिटिश शासन के खिलाफ विद्रोह 1900 में किया। -चार्ल्स पेरीन ने बृहस्पति ग्रह के सातवें उपग्रह इलारा के खोज की घोषणा 1905 में की। -कोलंबिया, पनामा और अमेरिका के बीच में पनामा को स्वतंत्र राज्य बनाने का समझौता 1909 में हुआ। -फोर्ड कंपनी के मालिक हेनरी फोर्ड ने अपनी कंपनी के कर्मचारियों का एक दिन का न्यूनतम वेतन 1914 में तय किया। -ब्रिटेन के प्रधानमंत्री विंस्टन चर्चिल निर्वाचित होने के बाद अमेरिका के पहले आधिकारिक दौरे पर 1952 में अमेरिका पहुँचे। -केंद्रीय ब्रिकी कर अधिनियम 1957 में प्रभाव में आया। -अमेरिका ने क्यूबा से राजनयिक संबंध 1961 में खत्म किये। -भारत में केन्द्रीय बिक्री कर अधिनियम 1970 में अस्तित्व में आया था। -पहला एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच 1971 -में मेलबर्न, ऑस्ट्रेलिया में खेला गया था। -बांग्लादेश के नेता शेख मुजीबुर रहमान को 1972 में नजरबंद से आज़ाद कर दिया गया। -...

राजस्थान के प्रमुख लोक एवं क्षेत्रीय नृत्य का कौन -कौन से प्रसिद्ध है।

Image
  राजस्थान के प्रमुख क्षेत्रीय नृत्य आज की इस पोस्ट में राजस्थान के लोक नृत्य क्षेत्रीय नृत्य, व्यवसायिक नृत्य, जातीय नृत्य एवं जनजातीय नृत्य पर एक विस्तृत लेख लिखा गया है। इसमें आप सभी के सवाल राजस्थान के लोक नृत्य  राजस्थान के लोक नृत्य ट्रिक सहित, राजस्थान के क्षेत्रीय नृत्य मछली नृत्य, राजस्थान के जनजातीय नृत्य, राजस्थान के जातीय नृत्य आदि से सम्बंधित महत्वपूर्ण तथ्य शामिल किये गए है।  घूमर नृत्य - मारवाड़ क्षेत्र में स्त्रियों द्वारा  किया जाने वाला नृत्य है। यह राजस्थान का राजकीय लोकनृत्य नृत्य है।  इसे नृत्यों का सिरमौर, महिलाओं का सबसे लोकप्रिय नृत्य, सामंतशाही नृत्य, रजवाड़ी लोक नृत्य और नृत्यों की आत्मा के रूप में भी जाना जाता है। इस नृत्य में प्रयुक्त वाद्ययंत्र ढोल, मंजीरा, नगाड़ा और शहनाई हैं। यह नृत्य ज्यादातर गणगौर के अवसर पर किया जाता है। यह नृत्य केवल महिलाओं द्वारा किया जाता है और यह पुरुष रस-प्रधान नृत्य है। इस नृत्य की खास बात यह है कि प्रदर्शन केवल हाथों से किए जाते हैं। इस नृत्य से पंजाब क्षेत्र में भांगड़ा नृत्य उतपन्न हुआ है। ढोल नृत्य:- र...

जानिए लुई ब्रेल जिनकी 8 साल की उम्र में क्यों गई आंखों की रोशनी और क्यों किया ब्रेल लिपि का आविष्कार।

Image
  लुइस ब्रेल का जन्म :- ऐसे बहुत से लोग हैं, जिन्होंने अपने क्षेत्र में कोई महान उपलब्धि हासिल कर इतिहास के पन्नों में जगह बनाई है। दृष्टिहीनों के लिए ब्रेल लिपि का आविष्कार करने वाले लुई ब्रेल और महान गणितज्ञ एवं भौतिक विज्ञानी सर आइजक न्यूटन दो ऐसे ही नाम हैं। चार जनवरी का इन दोनों के जन्म से नाता है। चार जनवरी 1809 को फ्रांस के महान शिक्षाविद् लुई ब्रेल का जन्म हुआ, जिन्होंने एक ऐसी लिपि का आविष्कार किया, जो दृष्टिहीनों को शिक्षा का उजाला देने का जरिया बनी। उन्हीं के नाम पर इसे ब्रेल लिपि का नाम दिया गया। 4 जनवरी 1643 की तारीख इतिहास में इंग्लैंड के महान वैज्ञानिक सर आइज़क न्यूटन की जन्मतिथि के रूप में भी दर्ज है। गुरुत्वाकर्षण का नियम और गति के सिद्धांत का प्रतिपादन करने वाले महान गणितज्ञ, भौतिक वैज्ञानिक एवं खगोल विज्ञानी न्यूटन को आधुनिक भौतिक विज्ञान के जनक का दर्जा दिया जाता है। संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 6 नवंबर 2018 को एक प्रस्ताव पारित किया गया था, जिसमें हर साल 4 जनवरी को ब्रेल लिपि के जनक लुई ब्रेल के जन्मदिन को 'विश्व ब्रेल दिवस' के रूप में मनाने का निर्णय लिया...

भारत के इतिहास में आज का दिन

Image
  4 जनवरी इतिहास  देश-दुनिया के इतिहास में 4 जनवरी की तारीख पर दर्ज महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है -1642- इंग्लैंड के किंग चार्ल्स ने 400 सैनिकों के साथ संसद पर हमला किया।  -1643- मशहूर भौतिक विज्ञानी आइजक न्‍यूटन का जन्‍म।  -1887 - थॉमस स्टीवंस साइकिल से यात्रा करने वाला पहला आदमी था।  -1906- किंग जार्ज पंचम ने कलकत्ता  के विक्टोरिया मेमोरियल हॉल की आधारशिला रखी।  -1932- ब्रिटिश ईस्ट इंडीज के वायसराय विलिंगडन ने महात्मा गांधी और जवाहरलाल नेहरू को गिरफ्तार किया।  -1948- बर्मा (म्यांमार) ने ब्रिटेन से स्वतंत्रता की घोषणा की -1962- अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में पहली स्वचालित मानवरहित मेट्रो ट्रेन चली -1966- भारत के प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री और पाकिस्तान के जनरल अयूब खान के बीच भारत पाकिस्तान सम्मलेन की शुरूआत।  -1972- नई दिल्ली में इंस्टिट्यूट ऑफ क्रिमिनालॅजी एंड फारेंसिक साइंस का उद्घाटन किया गया -1972 - गुलाब हेइलब्रोन लंदन के ओल्ड बेली में पहली महिला न्यायाधीश बनी -2004 - नासा मार्स रोवर स्पिरिट, 04:35 यूटीसी पर मं...

जानिए 3 जनवरी की ऐतिहासिक घटनाएं

Image
  3 जनवरी को दुनिया के इतिहास में कई महत्वपूर्ण घटनाएं हुई थी, उनमें से कुछ घटनाओं के बारे में हम आपको बताएंगे -2009 राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने विधान सभा में विश्वास मत हासिल किया।  -महान वैज्ञानिक गैलिलियों ने आज ही के दिन 1621 में दूरबीन की खोज की। -सामाजिक कार्यकर्त्ता, भारत में पहली महिला शिक्षक, और मराठी भाषा में पहली महिला कवयित्री सावित्रीबाई फुले का जन्म 3 जनवरी 1831 में  हुआ। -ब्रिटेन ने दक्षिण अटलांटिक के फ़ॉकलैंड द्वीप पर आज ही के दिन 1833 में कब्जा किया। -अलीगढ़ का एंग्लो ओरिएंटल कॉलेज 3 जनवरी 1920 में अलीगढ मुस्लिम विश्वविद्यालय में रूपांतरित हुआ। -तुर्की और आर्मिनिया के बीच आज ही के दिन 1920 में शांति संधि हुई। -ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री जानकी बल्लभ पटनायक का जन्म 3 जनवरी 1927 में हुआ था। -महात्मा गांधी लॉर्ड इरविन से आज ही के दिन 1929 में मिले। -बेल्जियम में जहरीली गैस का रिसाव आज ही के दिन 1930 में हुआ उसमे 60 लोग मरे। -प्रसिद्ध भारतीय राजनेता जसवंत सिंह का जन्म 3 जनवरी 1938 में हुआ था। -बॉलीवुड अभिनेता संजय खान का जन्म 3 जनवरी 1941 को हुआ। ...

देश की पहली महिला शिक्षक जीवनी और महिलाओं के लिये शिक्षा का अधिकार।

Image
  सावित्रीबाई ज्योतिराव फुले जीवनी सावित्रीबाई ज्योतिराव फुले  एक प्रमुख भारतीय सामाजिक सुधारक शिक्षाविद और कवियत्री थी। जिन्होंने उन्नीसवीं शताब्दी के दौरान महिला शिक्षा और सशक्तिकरण में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्हें उस समय की कुछ साक्षर महिलाओं में गिना जाता है। सावित्रीबाई को पुणे में अपने पति ज्योतिराव फुले के साथ भिडवाडा में स्कूल स्थापित करने के लिए श्रेय दिया जाता है। उन्होंने बाल विवाह के प्रति शिक्षित करने और उन्मूलन करने, सती प्रथा के खिलाफ प्रचार करने और विधवा पुनर्विवाह के लिए वकालात करने के लिए बहुत मेहनत की महाराष्ट्र के सामाजिक सुधार आंदोलन का एक प्रमुख व्यक्तित्व और उन्हें बी आर अम्बेडकर, अन्नाभाऊ साठे की पसंद के साथ दलित मंगल जाति का प्रतीक माना जाता है।  उन्होंने अस्पृश्यता  के खिलाफ अभियान चलाया और जाति व लिंग आधारित भेदभाव को समाप्त करने में सक्रिय रूप से काम किया।  देश-दुनिया के इतिहास में 3 जनवरी की तारीख काफी अहम है। यह तारीख कई महत्वपूर्ण घटनाओं का गवाह रही है। आज ही के दिन 1831 में भारत की पहली महिला शिक्षिक सावित्रीबाई फुले...

राजस्थान के प्रमुख सम्प्रदाय।

Image
  सम्प्रदाय स्थापना  एक ही धर्म की अलग अलग परम्परा या विचारधारा मानने वालें वर्गों को सम्प्रदाय कहते है। सम्प्रदाय हिंदू, बौद्ध, धर्मों में मौजूद है। सम्प्रदाय के अन्तर्गत गुरु-शिष्य परम्परा चलती है जो गुरु द्वारा प्रतिपादित परम्परा को पुष्ट करती है। दादूदयाल  जन्म स्थान – अहमदाबाद।   1585 ई. में आमेर के राजा भगवानदास ने दादूदयाल को फतेहपुर सीकरी में अकबर से मिलाया।  इनकी मुख्य पीठ नरैना (जयपुर) में हैं, जो दादूदयाल ने 1602 ई. में स्थापित की थी। शाखाएं:- 1. खालसा 2. विरक्त 3. उतरादे 4. खाकी 5. नागा।  दादू जी के 52 शिष्य थे, जिन्हें 52 स्तम्भ कहा जाता हैं। दाद दयाल ने अपने उपदेश ढुंढाढी भाषा में दिए। दादू पंथ के मंदिरों को ‘दादू द्वारा’ कहते हैं। दादूदयाल को राजस्थान का कबीर कहते हैं।  दादू पंथी विवाह नहीं करते हैं।  मंदिर में कोई मूर्ति नहीं होती हैं, वाणी रखी जाती हैं। दादूपंथी शव को जलाते या दफनाते नहीं हैं। बल्कि पशु-पक्षियों के खाने के लिए छोड़ दिया जाता हैं। स्वयं दादूदयाल का शव भेराणा की पहाड़ी में छोड़ दिया गया था। इस स्थान को दादू खोल...

भारत रत्न पुरस्कार देने की शुरुआत की थी

Image
जनवरी महीने का इतिहास : जनवरी का महीना शांत माना जाता है, शायद आपको पता ना हो कि प्राचीन कलैंडर में जनवरी महीना और फरवरी महीना शामिल ही नहीं था। रोमन कैलेंडर के अनुसार मार्च से लेकर दिसंबर तक केवल 10 महीने थे बाद में जनवरी महीने को जोड़ा गया  भार त रत्न पुरस्कार: - भारत में आज ही के दिन 1954 को तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद ने भारत रत्न पुरस्कार देने की शुरुआत की थी। कला, साहित्य, विज्ञान, समाज सेवा और खेल जैसे विशिष्ट क्षेत्रों में असाधारण तथा उल्लेखनीय राष्ट्र सेवा करने वालों को देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'भारत रत्न' प्रदान किया जाता है। वर्ष 1954 में प्रथम बार भारत रत्न पुरस्कार सी. राजगोपालाचारी, सर्वपल्ली राधाकृष्णन और सी.वी. रमन को दिया गया था। आरंभ में यह पुरस्कार केवल जीवित व्यक्तियों को ही दिए जाने का प्रावधान था परन्तु वर्ष 1955 में मरणोपरांत सम्मान देने का प्रावधान जोड़ा गया। वर्ष 2013 तक भारत रत्न पुरस्कार के लिए खेल को नहीं जोड़ा गया था परन्तु वर्ष 2013 में प्रथम बार स्पोर्ट्स सेक्टर से जुड़ी शख्सियत को भी भारत रत्न पुरस्कार देने का निर्णय किया गया औ...