Posts

Showing posts with the label education new

अंतिम मुगल बादशाह बहादुर शाह जफर को गिरफ्तार किस तरह से किया था

Image
शिक्षा डेस्क : - बहादुर शाह ज़फर (1775-1862) भारत में मुग़ल साम्राज्य के आखिरी शहंशाह, और उर्दू के जानेे-माने शायर थे। उन्होंने 1857 का प्रथम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में भारतीय सिपाहियों का नेतृत्व किया। युद्ध में हार के बाद अंग्रेजों ने उन्हें बर्मा (अब म्यांमार) भेज दिया जहाँ उनकी मृत्यु हुई । 1857 में जब अंग्रेज़ों का दिल्ली पर फिर कब्ज़ा हो गया तो कैप्टन विलियम हॉडसन क़रीब 100 सैनिकों के साथ बादशाह बहादुर शाह ज़फ़र को पकड़ने शहर से बाहर निकले।  हॉडसन को ज़रूर इस बात की फ़िक्र थी कि पता नहीं हुमायूं के मकबरे पर मौजूद लोग उनके साथ कैसा सलूक करें, इसलिए उन्होंने अपने आप को पहले मकबरे के पास मौजूद खंडहरों में छिपा लिया।  हाल ही में 1857 के विद्रोह पर किताब 'द सीज ऑफ़ डेल्ही' लिखने वाले और इस समय लंदन में रह रहे अमरपाल सिंह बताते हैं, 'हॉडसन ने मकबरे के मुख्यद्वार से महारानी ज़ीनत महल से मिलने और बादशाह को आत्मसमर्पण करने के लिए तैयार करने के लिए अपने दो नुमाइंदों मौलवी रजब अली और मिर्ज़ा इलाही बख़्श को भेजा।  बहादुर शाह जफर आखिरी मुगल सम्राट था, जिसने भारत पर साल ...

इतिहास में दर्ज 13 जनवरी की महत्वपूर्ण ऐतिहासिक घटनाएँ

Image
  शिक्षा डेस्क :- 13 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ एलिजाबेथ (प्रथम) इंग्लैंड की साम्राज्ञी 1559 में बनी। स्पेन में राष्ट्रीय दिवालिएपन की घोषणा के बाद 1607 में ‘बैंक ऑफ जेनेवा’ का पतन हुआ। इतालवी खगोलविद, भौतिकविद एवं गणितज्ञ गैलीली गैलिलियो ने 1610 में बृहस्पति के चौथे उपग्रह कैलिस्टो की खोज की। मुगल बादशाह बहादुर शाह ज़फर ने 1709 में अपने तीसरे भाई काम बख्श को हैदाराबाद में हराया। उदयपुर के राणा ने 1818 में मेवाड़ प्रांत की रक्षा के लिये ब्रिटिश सेना के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए। ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कम्पनी की सेना के अधिकारी डॉ. विलियम ब्राइडन 1842 में ‘आंग्ल अफ़गान युद्ध’ में जिंदा बचे रहने वाले इकलौते ब्रिटिश सदस्य रहे। अंग्रजों और सिखों के बीच 1849 में चिलियनवाला में दूसरा युद्ध हुआ। असम में युवाओं ने 1889 में अपनी साहित्यिक पत्रिका ‘जोनाकी का प्रकाशन शुरु किया। न्यूयॉर्क शहर में दुनिया का पहला सार्वजनिक रेडियो प्रसारण 1910 से प्रारम्भ हुआ। इटली के एवेज्जानो शहर में 1915 में आये विनाशकारी भूकंप में 30 हजार से अधिक लोग मारे गए। 1930 में पहली बार मिकी माउस कॉमिक स्ट्रिप का प्...

जानिए स्वामी विवेकानंद के जन्म पर ही राष्ट्रीय युवा दिवस क्यों मनाया जाता है।

Image
  शिक्षा डेस्क :- महान संत और दार्शनिक स्वामी विवेकानंद का जन्म 12 जनवरी 1863 को हुआ था। स्वामी विवेकानंद की जयंती के उपलक्ष्य में हर वर्ष देश 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाता है। विवेकानंद संत रामकृष्ण परमहंस के शिष्य थे। वह वेदांत और योग पर भारतीय दर्शन से पश्चिमी दुनिया का परिचय कराने वाली प्रमुख हस्ती थे। उन्हें 19वीं सदी के अंत में हिंदू धर्म को दुनिया के प्रमुख धर्मों में स्थान दिलाने का श्रेय जाता है। उन्होंने अपने गुरु की याद में रामकृष्ण मठ और रामकृष्ण मिशन की स्थापना की। विवेकानंद की जयंती पर युवा दिवस मनाने का कारण :- स्वामी विवेकानंद को धर्म, दर्शन, इतिहास, कला, सामाजिक विज्ञान, साहित्य के ज्ञाता कहा जाता है। शिक्षा के साथ ही वे भारतीय शास्त्रीय संगीत का भी ज्ञान रखते थे। साथ ही वे एक अच्छे खिलाड़ी भी थे।  उनके विचार और कार्य आज के समय में भी युवाओं के लिए प्रेरणा है। विवेकानंद ने कई मौकों पर अपने अनमोल और प्रेरणादायक विचारों से युवाओं को प्रोत्साहित किया है। यही कारण है कि स्वामी विवेकानंद की जयंती के दिन को राष्ट्रीय युवा दिवस के तौर पर मनाया जाता...

दुनिया भर 12 जनवरी की ऐतिहासिक घटनाएं

Image
  शिक्षा डेस्क :- भारत में राष्ट्रीय युवा दिवस 12 जनवरी को मनाया जाता है, जो स्वामी विवेकानंद के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मनाया जाता है, जो 19वीं शताब्दी में भारत में एक प्रभावशाली व्यक्ति थे और युवाओं की शक्ति में दृढ़ विश्वास रखते थे। भारत में राष्ट्रीय युवा दिवस की शुरुआत 1984 में हुई जब सरकार ने निर्धारित किया कि इस दिन को संस्कृति के युवा लोगों पर ध्यान देने के लिए सालाना अलग रखा जाना चाहिए।  देश में हर साल 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जाता है। यह दिन स्वामी विवेकानंद के जन्मदिन को चिह्नित करने के लिए मनाया जाता है। वही, स्वामी विवेकानंद जो आज भी देश के लाखों युवाओं के प्रेरणास्रोत हैं और भारतीय इतिहास के सबसे प्रभावशाली नेतृत्वकर्ताओं में से एक थे। 2010 : हैती में आए भूकंप में 2,00,000 से ज्यादा लोग मारे गए। इसमें शहर का एक बड़ा हिस्सा तबाह हो गया। 2009 : ए. आर. रहमान गोल्डन ग्लोब अवार्ड जीतने वाले पहले भारतीय बने। 2008 : कोलकाता के बाजार में लगी आग से सैकड़ों दुकानें क्षतिग्रस्त। 2007 : आमिर खान की फिल्म ‘रंग दे बसन्ती’ बाफ्टा के लिए नामांकित। 2005 : भारतीय सिने...

11 जनवरी देश-विदेश ऐतिहासिक घटनाएं

Image
  शिक्षा डेस्क :- तारीखों से जुड़े इतिहास की जानकारी संस्करण  पर आपका स्वागत है। यहाँ केवल उन तारीखों से  जुड़े इतिहास का उल्लेख किया गया है जिनके बारे में हमने कहीं न कहीं सुना है या किसी भी प्रकार की परीक्षा में आने की सम्भावना ज्यादा  है। जनवरी महीने में हुई कुछ ख़ास ऐतिहासिक एवं चुनिंदा जानकारीयों का संग्रह । साल का पहला महीना कई प्रकार के महत्वपूर्ण इतिहास की जानकारी से जुड़ा  हुआ है।  11 जनवरी को जन्मे व्यक्ति 1993 - अंकिता रैना - भारतीय टेनिस खिलाड़ी और महिला एकल में वर्तमान भारतीय नंबर एक हैं। 1973 - राहुल द्रविड़, भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी। 1965 - मदन कौशिक - भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञ हैं। 1958 - बाबूलाल मरांडी - भारतीय राज्य झारखण्ड के प्रथम मुख्यमंत्री रहे हैं। 1954 - अनलजीत सिंह - भारत के प्रसिद्ध उद्योगपति हैं। 1944 - शिबु सोरेन, भारतीय राजनीतिज्ञ। 1927 - सरस्वती राजामणि - भारत की सबसे कम उम्र की महिला जासूस थीं। 1927 - लुइस प्रोतो बार्बोसा - भारतीय राजनीतिज्ञ थे, जिनका सम्बंध राजनीतिक दल 'प्रोग्रेसिव डेमोक्रेटिक फ्रंट (गोवा)' से था। 1860 - श्र...