7 जनवरी प्रमुख भारत और विश्व इतिहास की घटनाएं।
आज इस आर्टिकल में हम आपको 7 जनवरी का इतिहास के बारे में बताने जा रहे है। हमारा इतिहास इतना बड़ा है कि इसे याद रख पाना किसी आम इंसान के बस की बात नहीं है। इसीलिए हमारी वेबसाइट पर हम आपको हर रोज यानी तारीख के हिसाब से आज की दिन घटित हुई घटनाओं का विवरण दे रहे है जिसकी मदद से आप अपने ज्ञान को बढ़ा सकते है। 2020 - नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने भुगतान तेज और सुरक्षित करने के लिए वज्र प्लेटफॉर्म लॉन्च किया। मंच ब्लॉकचेन तकनीक पर आधारित है। ईरान की संसद ने एक विधेयक पारित कर सभी अमेरिकी बलों को आतंकवादी घोषित कर दिया। रवींद्र नाथ महतो को सर्वसम्मति से झारखंड विधानसभा का अध्यक्ष चुना गया। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर लिखी गई पुस्तक 'कर्मयोद्धा ग्रंथ' का विमोचन किया। केंद्र सरकार ने कई मीडिया घरानों को पहला ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मीडिया सम्मान’ प्रदान किया। इस सम्मान का उद्देश्य योग के संदेश के प्रसार में मीडिया के योगदान को रेखांकित करना है। 2015 - पेरिस में दो बंदूकधारियों ने ‘चार्ली आब्दो’ पत्रिका के कार्यालय पर हमल...