नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जीवन परिचय एवं उनसे जुड़ी महत्पूर्ण घटनाए।
शिक्षा डेस्क : - सुभाष चंद्र बोस स्वतंत्रता सेनानी और एक मशहूर राजनेता थे भारत की आजादी में इनका योगदान अतुल्य रहा है I भारत को अंग्रेजों से आजाद करवाने के लिए उन्होंने आजाद हिंद फौज की स्थापना की थी I उन्होंने अपना पूरा जीवन देश को समर्पित किया था ऐसे में हम इस आर्टिकल में नेताजी सुभाष चंद्र के जीवन के प्रत्येक पहलुओं के बारे में चर्चा करेंगे, जैसे सुभाष चंद्र बोस की जीवन कहानी ,प्रारंभिक जीवन, शिक्षा, परिवार, सुभाष चंद्र बोस जयंती, पुण्यतिथि, सुभाष चंद्र बोस के बारे में 10 लाइन ऐसे तमाम चीजों के बारे में अगर आपको कोई भी जानकारी नहीं है तो हम आपसे निवेदन करेंगे कि हमारे साथ आर्टिकल पर आखिर तक बने रहें चलिए शुरू करते हैं – जन्म : नेताजी सुभाषचंद्र बोस का जन्म 23 जनवरी, 1897 को ओडिशा के कुट्टक गांव में जानकी नाथ बोस और श्रीमती प्रभावती देवी के घर में हुआ था। साल 1934 में सुभाष चंद्र बोस अपने इलाज के लिए ऑस्ट्रिया गए हुए थे। वहां उनकी मुलाकात एक ऑस्ट्रियन महिला एमिली शेंकल से हुई। दोनों के बीच प्यार हो गया। 1942 में सुभाष चंद्र बोस और एमिली शेंकल ने हिन्दू रीति-रिवाज से शादी कर ली।...