Posts

Showing posts with the label Rajasthan major river lake and project

राजस्थान का प्राचीन ऐतिहासिक सभ्यता कालीबंगा आहड़ गणेश्वर बालाथल।

Image
राजस्थान का प्राचीन सभ्यता  राजस्थान अपनी जटिल भू-जैविकीय संरचना के लिये जाना जाता है। इस सम्पूर्ण प्रदेश को अरावली पर्वत माला दो भिन्न भागों में बांटती है। इस पर्वतमाला के पूर्व का भाग हरा-भरा क्षेत्र है तो पश्चिमी भाग बलुई स्तूपों वाला रेगिस्तान। प्रागैतिहासिक काल में विश्व दो भूखण्डों- अंगारालैण्ड तथा गौंडवाना लैण्ड में बंटा हुआ था। इन दोनों भूखण्डों के बीच में टेथिस महासागर था। राजस्थान के मरुस्थलीय एवं मैदानी भाग टेथिस सागर को नदियों द्वारा लाई गई मिट्टी से पाट दिये जाने से बने जबकि गौंडवाना लैण्ड के एक अंश के विलग होकर उत्तर की ओर खिसकने से राजस्थान के अरावली पर्वत एवं दक्षिणी पठार बने। कालीबंगा :-  राजस्थान में दृषद्वती और सरस्वती नदी की घाटी में पुराविद अमलानंद घोष ने करीब दो दर्जन पुरास्थलों / प्राचीन सभ्यता स्थल की खोज की। इनमें हनुमानगढ़ जिले में घग्घर नदी के किनारे स्थित कालीबंगा प्रमुख है। बाद में डॉ . बी.बी. लाल और बी.के. थापर के निर्देशन में यहाँ खुदाई हुई। खुदाई में यहाँ सिंधु – सरस्वती सभ्यता काल का एक नगर मिला है, जिसके मकानों में ईंटों का प्रयोग किया गया था...