10 जनवरी का देश-दुनिया विश्व का इतिहास की महत्पूर्ण घटनाए।
धर्म डेस्क:- ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार जनवरी 10 किसी वर्ष में दिन संख्या 10 है। भारत और विश्व इतिहास में 10 जनवरी का अपना ही एक खास महत्व है, क्योकि इस दिन कई महत्वपूर्ण घटनाएं घटी जो इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज होकर रह गईं हैं। आईये जानते हैं 10 जनवरी की ऐसी ही कुछ महत्त्वपूर्ण घटनाएँ जिन्हे जानकर आपका सामान्य ज्ञान बढ़ेगा। एकत्रित तथ्य ऐसे होंगे जैसे : आज के दिन जन्मे चर्चित व्यक्ति, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन, युद्ध संधि, किसी देश के आजादी, नई तकनिकी का अविष्कार, सत्ता का बदलना, महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय दिवस इत्यादि। ब्रिटिश राजदूत सर थॉमस रो ने अजमेर में जहांगीर से 1616 में मुलाकात की। इटली के वेनीज़ नगर में गाज़ेट नामक विश्व का पहला समाचार पत्र 1623 में प्रकाशित हुआ। ब्रिटेन के रसायनशास्त्री जोज़फ ऐस्पीडियन ने 1824 में सीमेंट बनाई। प्रोफेसर मधुसूदन गुप्ता ने 1836 में पहली बार मानव शरीर की आंतरिक संरचना का अध्ययन किया। भारतीय चाय 1839 में इंग्लैंड पहुँची। लंदन में विश्व की पहली भूमिगत रेल सेवा 1863 में शुरू हुई। ब्रिटिश नरेश जार्ज पंचम और रानी मैरी ने ...