भारत के इतिहास में आज का दिन
4 जनवरी इतिहास देश-दुनिया के इतिहास में 4 जनवरी की तारीख पर दर्ज महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है -1642- इंग्लैंड के किंग चार्ल्स ने 400 सैनिकों के साथ संसद पर हमला किया। -1643- मशहूर भौतिक विज्ञानी आइजक न्यूटन का जन्म। -1887 - थॉमस स्टीवंस साइकिल से यात्रा करने वाला पहला आदमी था। -1906- किंग जार्ज पंचम ने कलकत्ता के विक्टोरिया मेमोरियल हॉल की आधारशिला रखी। -1932- ब्रिटिश ईस्ट इंडीज के वायसराय विलिंगडन ने महात्मा गांधी और जवाहरलाल नेहरू को गिरफ्तार किया। -1948- बर्मा (म्यांमार) ने ब्रिटेन से स्वतंत्रता की घोषणा की -1962- अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में पहली स्वचालित मानवरहित मेट्रो ट्रेन चली -1966- भारत के प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री और पाकिस्तान के जनरल अयूब खान के बीच भारत पाकिस्तान सम्मलेन की शुरूआत। -1972- नई दिल्ली में इंस्टिट्यूट ऑफ क्रिमिनालॅजी एंड फारेंसिक साइंस का उद्घाटन किया गया -1972 - गुलाब हेइलब्रोन लंदन के ओल्ड बेली में पहली महिला न्यायाधीश बनी -2004 - नासा मार्स रोवर स्पिरिट, 04:35 यूटीसी पर मं...