इतिहास में दर्ज 13 जनवरी की महत्वपूर्ण ऐतिहासिक घटनाएँ
शिक्षा डेस्क :- 13 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ एलिजाबेथ (प्रथम) इंग्लैंड की साम्राज्ञी 1559 में बनी। स्पेन में राष्ट्रीय दिवालिएपन की घोषणा के बाद 1607 में ‘बैंक ऑफ जेनेवा’ का पतन हुआ। इतालवी खगोलविद, भौतिकविद एवं गणितज्ञ गैलीली गैलिलियो ने 1610 में बृहस्पति के चौथे उपग्रह कैलिस्टो की खोज की। मुगल बादशाह बहादुर शाह ज़फर ने 1709 में अपने तीसरे भाई काम बख्श को हैदाराबाद में हराया। उदयपुर के राणा ने 1818 में मेवाड़ प्रांत की रक्षा के लिये ब्रिटिश सेना के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए। ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कम्पनी की सेना के अधिकारी डॉ. विलियम ब्राइडन 1842 में ‘आंग्ल अफ़गान युद्ध’ में जिंदा बचे रहने वाले इकलौते ब्रिटिश सदस्य रहे। अंग्रजों और सिखों के बीच 1849 में चिलियनवाला में दूसरा युद्ध हुआ। असम में युवाओं ने 1889 में अपनी साहित्यिक पत्रिका ‘जोनाकी का प्रकाशन शुरु किया। न्यूयॉर्क शहर में दुनिया का पहला सार्वजनिक रेडियो प्रसारण 1910 से प्रारम्भ हुआ। इटली के एवेज्जानो शहर में 1915 में आये विनाशकारी भूकंप में 30 हजार से अधिक लोग मारे गए। 1930 में पहली बार मिकी माउस कॉमिक स्ट्रिप का प्...