इतिहास में दर्ज 13 जनवरी की महत्वपूर्ण ऐतिहासिक घटनाएँ
शिक्षा डेस्क :- 13 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
एलिजाबेथ (प्रथम) इंग्लैंड की साम्राज्ञी 1559 में बनी।
स्पेन में राष्ट्रीय दिवालिएपन की घोषणा के बाद 1607 में ‘बैंक ऑफ जेनेवा’ का पतन हुआ।
इतालवी खगोलविद, भौतिकविद एवं गणितज्ञ गैलीली गैलिलियो ने 1610 में बृहस्पति के चौथे उपग्रह कैलिस्टो की खोज की।
मुगल बादशाह बहादुर शाह ज़फर ने 1709 में अपने तीसरे भाई काम बख्श को हैदाराबाद में हराया।
उदयपुर के राणा ने 1818 में मेवाड़ प्रांत की रक्षा के लिये ब्रिटिश सेना के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए।
ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कम्पनी की सेना के अधिकारी डॉ. विलियम ब्राइडन 1842 में ‘आंग्ल अफ़गान युद्ध’ में जिंदा बचे रहने वाले इकलौते ब्रिटिश सदस्य रहे।
अंग्रजों और सिखों के बीच 1849 में चिलियनवाला में दूसरा युद्ध हुआ।
असम में युवाओं ने 1889 में अपनी साहित्यिक पत्रिका ‘जोनाकी का प्रकाशन शुरु किया।
न्यूयॉर्क शहर में दुनिया का पहला सार्वजनिक रेडियो प्रसारण 1910 से प्रारम्भ हुआ।
इटली के एवेज्जानो शहर में 1915 में आये विनाशकारी भूकंप में 30 हजार से अधिक लोग मारे गए।
1930 में पहली बार मिकी माउस कॉमिक स्ट्रिप का प्रकाशन हुआ।
1709- मुगल शासक बहादुर शाह प्रथम ने अपने तीसरे भाई कमबख्श को हैदराबाद में हराया।
1818- उदयपुर के राणा ने मेवाड के संरक्षण के लिये ब्रिटेन से समझौता किया।
1889- असम के युवाओं ने अपनी साहित्यिक पत्रिका 'जोनाकी' का प्रकाशन शुरू किया।
1915- इटली के आवेजानो शहर में आये विनाशकारी भूकंप से 30 हजार लोगों की मौत।
1948- राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने हिन्दू-मुस्लिम एकता बनाये रखने के लिये आमरण अनशन शुरू किया।
1963- सैन्य विद्रोह में टोगो गणराज्य के राष्ट्रपति स्यलवानुस ओलयम्पिओ की हत्या।
2004- ब्रिटेन के सबसे कुख्यात सीरियल किलर डाक्टर हेराल्ड शिपमैन को जेल में मृत पाया गया।
2005- ब्रिटेन की पूर्व प्रधानमंत्री मार्गेट थैचर के बेटे मार्क थैचर को विक्टोरिअल गुएना में विद्रोह भड़काने के आरोप में दोषी पाया गया।
2010- अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय संकट के कारण जर्मनी की अर्थव्यवस्था में साल 2009 के दौरान 5% की गिरावट दर्ज की गई. द्वितीय विश्व युद्ध के बाद से यह सबसे बड़ी गिरावट है।
2012- इटली के समुद्र तट पर एक यात्री जहाज कोस्टा कॉनकार्डिया डूब गया. 4232 यात्री और चालक दल में से 15 लोगों की मौत हो गयी और कुछ लोग अभी भी लापता हैं।
1976- भारत के प्रसिद्ध तबला वादक अहमद जान थिरकवा का निधन ।
1964 -प्रसिद्ध शायर शौक़ बहराइची का निधन
3 जनवरी को जन्मे व्यक्ति –
1450 में जिस के जलमार्ग का प्रयोग करके ही वास्को डी गामा ने भारत के जलमार्ग की खोज की थी उस पुर्तग़ाल के नाविक बारथोलोमियु डेयाज़ का जन्म हुआ।
1896 में भारत के प्रसिद्ध कन्नड़ कवि और साहित्यकार दत्तात्रेय रामचन्द्र बेंद्रे का जन्म हुआ।
1911 में हिन्दी कवि शमशेर बहादुर सिंह का जन्म हुआ।
1938 में प्रसिद्ध भारतीय संतूर वादक शिवकुमार शर्मा का जन्म हुआ।
1949 में अंतरिक्ष में जाने वाले पहले भारतीय विंग कमांडर राकेश शर्मा का जन्म हुआ।
1978 में भारतीय अभिनेता अश्मित पटेल का जन्म हुआ।
1926 में प्रसिद्ध फ़िल्म निर्माता एवं निर्देशक शक्ति सामंत का जन्म हुआ।
1919 में उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल मर्री चेन्ना रेड्डी का जन्म हुआ।
13 जनवरी को हुए निधन –
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष के रूप में कार्य कर चुके आर.एन. माधोलकर का 1921 में निधन।
प्रसिद्ध शायर शौक़ बहराइची का 1964 में निधन।
भारत के प्रसिद्ध तबला वादक अहमद जान थिरकवा का 1976 में निधन।

Comments
Post a Comment