Posts

Showing posts with the label 9 January History

जानिए 9 जनवरी को प्रवासी भारतीय दिवस क्यों मनाया जाता क्या है इसका महत्व।

Image
  शिक्षा डेस्क :- भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने 9 जनवरी 1915 को दक्षिण अफ्रीका से भारत वापसी की थी और स्वतंत्रता संग्राम की शुरुआत की। महात्मा गांधी को प्रवासी माना जाता है। ऐसे में दक्षिण भारत से लौटे महात्मा गांधी ने जब देश की आजादी में अपना योगदान दिया तो उनकी याद में इस दिन को प्रवासी भारतीय दिवस के तौर पर मनाया जाने लगा। प्रवासी भारतीय दिवस मनाने की घोषणा तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने वर्ष 2002 में की थी।  हालांकि इस दिन का इतिहास 1915 से जुड़ा हुआ है। स्वर्गीय लक्ष्मीमल सिंघवी ने पहली बार प्रवासी भारतीय दिवस मनाने की संकल्पना की थी। उनकी अध्यक्षता में भारत सरकार द्वारा स्थापित भारतीय डायस्पोरा पर उच्च समिति की सिफारिशों के अनुसार इस दिन को मनाने का फैसला लिया। फिर 2003 में पहली बार प्रवासी भारतीय दिवस मनाया गया। हिंदू विश्वविद्यालय में 1916 है । 4 फरवरी 1916 को, दक्षिण अफ्रीका से बीएचयू में लौटने के बाद गांधीजी ने अपनी पहली सार्वजनिक उपस्थिति दर्ज की। गोपाल कृष्ण गोखले के आग्रह पर गांधी जी 21 साल बाद दक्षिण अफ्रीका से भारत लौट आए। स्वदेश वापसी के बाद...