Posts

Showing posts with the label Mahajanapada

कंप्यूटर का आविष्कार किसने किया था

Image
शिक्षा डेस्क : - कंप्यूटर का आविष्कार किसने किया था आज-कल टेक्निकल होती दुनिया में सब ने इतनी तरक्की कर ली है कि दुनिया में दूरदराज बैठे किसी भी काम को आप कंप्यूटर के माध्यम से ऑनलाइन कर सकते हैं। कंप्यूटर एकमात्र ऐसा डिवाइस है जिसने दुनिया को टेक्निकल क्षेत्र में एक दूसरे से जोड़े रखा है। कंप्यूटर से सबंधित हर क्षेत्र में काम करने की क्षमता अलग-अलग होती है।  दोस्तों बहुत से लोगों का मानना है की चार्ल्स बैबेज ने कंप्यूटर की खोज की थी।  इन्हे कंप्यूटर जगत के पिता के नाम से भी पुकारा जाता था।  चार्ल्स बैबेज को प्रथम मैकेनिकल कंप्यूटर के सिद्धांतों का पता लगाने का क्रेडिट दिया जाता है। इसके अलावा बहुत से विद्वान लोगों का मानना है की विलियम ऑट्रेड ने अबेकस नाम का पहला कंप्यूटर वर्ष 1622 में बनाया था। इस आधुनिक तकनीकी से बनाए गए कंप्यूटर की नींव Analytical Engine ने रखी थी। वर्ष 1833 से लेकर वर्ष 1878 के बीच कंप्यूटर की शुरुआत चार्ल्स बैबेज ने की थी जो कि एक ब्रिटिश गणितज्ञ थे।   कंप्यूटर का आविष्कार सन 1822 में हुआ। चार्ल्स बैबेज नामक प्रसिद्द माथेमैटिशन ने इस यन्त्...

ब्रिटिश महारानी एलिजाबेथ ने अपना शासन कब संभाला था

Image
  शिक्षा डेस्क : - फरवरी 1952 में जब उनके पिता की मृत्यु हुई, तब एलिजाबेथ—तब 25 वर्ष की थीं। सात स्वतंत्र राष्ट्रकुल देशों की रानी बनीं: यूनाइटेड किंगडम, कनाडा,  ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका, पाकिस्तान और सीलोन (जिसे आज श्रीलंका के नाम से जाना जाता है), साथ ही राष्ट्रमण्डल के प्रमुख। इस साल ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ। के शासन की प्लेटिनम जुबली, यानी 70 साल पूरे हो गए हैं। 6 फरवरी 1952 को पिता किंग जॉर्ज की मौत के बाद एलिजाबेथ ने ब्रिटेन का शासन संभाला। उस वक्त एलिजाबेथ की उम्र महज 25 साल थी। क्वीन एलिजाबेथ शुरुआत से अब तक कुल 14 ब्रिटिश प्रधानमंत्रियों के साथ काम कर चुकी हैं। किंग जॉर्ज पंचम के एक छोटे बेटे की संतान के रूप में, युवा एलिजाबेथ के सिंहासन पर बैठने की बहुत कम संभावना थी, जब तक कि उसके चाचा, एडवर्ड VIII (बाद में विंडसर के ड्यूक) ने 11 दिसंबर, 1936 को अपने पिता के पक्ष में त्याग नहीं दिया, उस समय उसके पिता किंग जॉर्ज VI बन गए और वह प्रकल्पित उत्तराधिकारी बन गई। जॉर्ज I 1714-27 जॉर्ज II ​​1727-60 जॉर्ज III 1760-1820 अमेरिकी उपनिवेशों को खो दिया जॉर्ज IV 1...

तक्षशिला विद्यालय की स्थापना कब की किसने करवाया थी।

Image
शिक्षा डेस्क : - तक्षशिला विश्वविद्यालय वर्तमान पाकिस्तान के रावलपिडी से 18 मील उत्तर की ओर स्थित था। जिस नगर में यह विश्वविद्यालय था उसके बारे में कहा जाता है कि श्री राम के भाई भरत के पुत्र तक्ष ने उस नगर की स्थापना की थी। यह विश्व का प्रथम विश्विद्यालय था जिसकी स्थापना 700 वर्ष ईसा पूर्व में की गई थी।  आयुर्वेद विज्ञान का सबसे बड़ा केन्द्र : - 500 ई. पू. जब संसार में चिकित्सा शास्त्र की परंपरा भी नहीं थी तब तक्षशिला'आयुर्वेद विज्ञान'का सबसे बड़ा केन्द्र था। जातक कथाओं एवं विदेशी पर्यटकों के लेख से पता चलता है कि यहां के स्नातक मस्तिष्क के भीतर तथा अंतड़ियों तक का ऑपरेशन बड़ी सुगमता से कर लेते थे। अनेक असाध्य रोगों के उपचार सरल एवं सुलभ जड़ी बूटियों से करते थे। इसके अतिरिक्त अनेक दुर्लभ जड़ी-बूटियों का भी उन्हें ज्ञान था। शिष्य आचार्य के आश्रम में रहकर विद्याध्ययन करते थे। एक आचार्य के पास अनेक विद्यार्थी रहते थे। इनकी संख्या प्राय: सौ से अधिक होती थी और अनेक बार 500 तक पहुंच जाती थी। अध्ययन में क्रियात्मक कार्य को बहुत महत्त्व दिया जाता था। छात्रों को देशाटन भी कराया जाता थ...

महाजनपद एवं राजधानी महत्वपूर्ण उल्लेख।

Image
शिक्षा डेस्क : - भारतीय इतिहास में छठी शताब्दी ई. पू. को एक महत्वपूर्ण परिवर्तनकारी काल माना जाता है| इस काल को प्रायः आरंभिक राज्यो, नगरों, लोहे के बढ़ते प्रयोग और सिक्कों के विकास के साथ जोड़ा जाता है| बौद्ध और जैन धर्म के आरंभिक ग्रन्थों में महाजनपद नाम से 16 राज्यो का उल्लेख मिलता है| यद्यपि महाजनपदों के नाम की सूचि इन ग्रन्थों में एकसमान नहीं लेकिन वज्जि, मगध, कोशल, कुरु, पांचाल, गान्धार और अवन्ति जैसे नाम प्रायः मिलते है । बौद्ध ग्रन्थ अंगुत्तरनिकाय में 16 महाजनपदों का उल्लेख है, बौद्ध ग्रन्थ महावस्तु तथा जैन ग्रन्थ भगवतीसूत्र में भी 16 महाजनपदों की सुचना मिलती है, किन्तु महावस्तु में गान्धार और कम्बोज के बदले पंजाब में शिवा तथा मध्य भारत में दर्शन का उल्लेख है| उसी तरह भगवती सूत्र में बंग एवं मलय जनपदों का उल्लेख है| चुल्लनिध्देश में 16 महाजनपदों का उल्लेख है| इसमें कम्बोज की जगह कलिंग तथा गांधार की जगह योन का उल्लेख है । अवन्ति : - इसकी पहचान मध्य प्रदेश के आधुनिक मालवा क्षेत्र से की जा सकती है | विन्ध्य पर्वत श्रृंखला इसे 2  भाग में विभाजित करती थी ― उत्तरी अवन्त...