भारत रत्न पुरस्कार देने की शुरुआत की थी
जनवरी महीने का इतिहास : जनवरी का महीना शांत माना जाता है, शायद आपको पता ना हो कि प्राचीन कलैंडर में जनवरी महीना और फरवरी महीना शामिल ही नहीं था। रोमन कैलेंडर के अनुसार मार्च से लेकर दिसंबर तक केवल 10 महीने थे बाद में जनवरी महीने को जोड़ा गया भार त रत्न पुरस्कार: - भारत में आज ही के दिन 1954 को तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद ने भारत रत्न पुरस्कार देने की शुरुआत की थी। कला, साहित्य, विज्ञान, समाज सेवा और खेल जैसे विशिष्ट क्षेत्रों में असाधारण तथा उल्लेखनीय राष्ट्र सेवा करने वालों को देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'भारत रत्न' प्रदान किया जाता है। वर्ष 1954 में प्रथम बार भारत रत्न पुरस्कार सी. राजगोपालाचारी, सर्वपल्ली राधाकृष्णन और सी.वी. रमन को दिया गया था। आरंभ में यह पुरस्कार केवल जीवित व्यक्तियों को ही दिए जाने का प्रावधान था परन्तु वर्ष 1955 में मरणोपरांत सम्मान देने का प्रावधान जोड़ा गया। वर्ष 2013 तक भारत रत्न पुरस्कार के लिए खेल को नहीं जोड़ा गया था परन्तु वर्ष 2013 में प्रथम बार स्पोर्ट्स सेक्टर से जुड़ी शख्सियत को भी भारत रत्न पुरस्कार देने का निर्णय किया गया औ...