6 जनवरी भारत एवं विश्व महत्वपूर्ण ऐतिहासिक घटनाएँ
6 जनवरी इतिहास देश-दुनिया के इतिहास में 6 जनवरी का दिन बहुत महत्वपूर्ण है। आज ही के दिन पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या में शामिल सतवंत सिंह और केहर सिंह को फांसी पर लटकाया गया था। हिंदी फिल्म अभिनेता पद्मश्री ओमपुरी का 6 जनवरी को ही निधन हुआ था। दूसरी तरफ देश को क्रिकेट में वर्ल्डकप जिताने वाले कप्तान कपिल देव का आज ही के दिन जन्म हुआ था। 1885 : आधुनिक भारत के दिग्गज हिंदी लेखक भारतेंदु हरिश्चंद्र का निधन। 1928: भारतीय नाटककार और रंगमंचकर्मी विजय तेंदुलकर का जन्म। 1929 - मदर टेरेसा भारत में वंचितों और ग़रीबों की सेवा करने के लिये कलकत्ता (अब कोलकाता) लौटीं। 1947 - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी ने भारत का विभाजन स्वीकार किया। 1959: भारत के हरफनमौला क्रिकेटर कपिल देव का जन्म। उन्हीं की कप्तानी में 1983 में भारतीय टीम ने क्रिकेट का विश्वकप जीता। 1966: ऑस्कर विजेता भारतीय संगीतकार ए आर रहमान का जन्म। 1980 - सातवीं लोक सभा के लिए हुए चुनाव में इंदिरा गांधी की नेतृत्व वाली कांग्रेस पार्टी को दो तिहाई बहुमत मिला। 1989 : इंदिरा गांधी की हत्या के दोषियों सतवंत सि...