23 जनवरी देश विदेश की ऐतिहासिक घटना को महत्वपूर्ण इतिहास।
शिक्षा डेस्क : - भारत सरकार ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के उपलक्ष्य में 23 जनवरी को 'पराक्रम दिवस' के रूप में मनाने का फैसला किया है। इस साल नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 126वीं जयंती है। नेताजी का जन्म 23 जनवरी 1897 को हुआ था। 23 जनवरी की प्रमुख घटनाएँ 1565 में हुए टेलीकोटा के युद्ध में हिंदु साम्राज्य विजयनगर का पतन हुआ। स्कॉटलैंड के रीजेट मोरे के अर्ल की 1570 में हत्या हुई। रॉयल एक्सचेंज ( Royal Exchange ) की शुरुआत लंदन में 1571 में हुई थी। हॉलैंड और इंग्लैंड ने 1668 में आपसी सहयोग समझौता किया। 1760 में हुए वांदीवाश के युद्ध में अंग्रेजों ने फ्रांसीसियों को हराया। ह्यूमन सोसायटी ऑफ़ फिलाडेल्फिया का गठन 1793 में हुआ। 1793 में दूसरी बार पोलैंड का विभाजन हुआ था। नेपल्स इटली पर फ्रांसीसी सैनिकों ने 1799 में कब्ज़ा किया। प्रशिया ने आस्ट्रिया के बिना 1849 में ‘जर्मन यूनियन’ का प्रस्ताव किया। 1849 में मेडिकल डिग्री हासिल करने वाली पहली अमेरिकी महिला एलिजाबेथ ब्लैकवेल बनीं। 1913 में हुए सैनिक क्रांति में तुर्की की नाजिम पाशा मारे गये। भारत में 1920 में एयरमेल एवं...