Posts

Showing posts with the label january 4 history

जानिए लुई ब्रेल जिनकी 8 साल की उम्र में क्यों गई आंखों की रोशनी और क्यों किया ब्रेल लिपि का आविष्कार।

Image
  लुइस ब्रेल का जन्म :- ऐसे बहुत से लोग हैं, जिन्होंने अपने क्षेत्र में कोई महान उपलब्धि हासिल कर इतिहास के पन्नों में जगह बनाई है। दृष्टिहीनों के लिए ब्रेल लिपि का आविष्कार करने वाले लुई ब्रेल और महान गणितज्ञ एवं भौतिक विज्ञानी सर आइजक न्यूटन दो ऐसे ही नाम हैं। चार जनवरी का इन दोनों के जन्म से नाता है। चार जनवरी 1809 को फ्रांस के महान शिक्षाविद् लुई ब्रेल का जन्म हुआ, जिन्होंने एक ऐसी लिपि का आविष्कार किया, जो दृष्टिहीनों को शिक्षा का उजाला देने का जरिया बनी। उन्हीं के नाम पर इसे ब्रेल लिपि का नाम दिया गया। 4 जनवरी 1643 की तारीख इतिहास में इंग्लैंड के महान वैज्ञानिक सर आइज़क न्यूटन की जन्मतिथि के रूप में भी दर्ज है। गुरुत्वाकर्षण का नियम और गति के सिद्धांत का प्रतिपादन करने वाले महान गणितज्ञ, भौतिक वैज्ञानिक एवं खगोल विज्ञानी न्यूटन को आधुनिक भौतिक विज्ञान के जनक का दर्जा दिया जाता है। संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 6 नवंबर 2018 को एक प्रस्ताव पारित किया गया था, जिसमें हर साल 4 जनवरी को ब्रेल लिपि के जनक लुई ब्रेल के जन्मदिन को 'विश्व ब्रेल दिवस' के रूप में मनाने का निर्णय लिया...