11 जनवरी देश-विदेश ऐतिहासिक घटनाएं
शिक्षा डेस्क :- तारीखों से जुड़े इतिहास की जानकारी संस्करण पर आपका स्वागत है। यहाँ केवल उन तारीखों से जुड़े इतिहास का उल्लेख किया गया है जिनके बारे में हमने कहीं न कहीं सुना है या किसी भी प्रकार की परीक्षा में आने की सम्भावना ज्यादा है। जनवरी महीने में हुई कुछ ख़ास ऐतिहासिक एवं चुनिंदा जानकारीयों का संग्रह । साल का पहला महीना कई प्रकार के महत्वपूर्ण इतिहास की जानकारी से जुड़ा हुआ है। 11 जनवरी को जन्मे व्यक्ति 1993 - अंकिता रैना - भारतीय टेनिस खिलाड़ी और महिला एकल में वर्तमान भारतीय नंबर एक हैं। 1973 - राहुल द्रविड़, भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी। 1965 - मदन कौशिक - भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञ हैं। 1958 - बाबूलाल मरांडी - भारतीय राज्य झारखण्ड के प्रथम मुख्यमंत्री रहे हैं। 1954 - अनलजीत सिंह - भारत के प्रसिद्ध उद्योगपति हैं। 1944 - शिबु सोरेन, भारतीय राजनीतिज्ञ। 1927 - सरस्वती राजामणि - भारत की सबसे कम उम्र की महिला जासूस थीं। 1927 - लुइस प्रोतो बार्बोसा - भारतीय राजनीतिज्ञ थे, जिनका सम्बंध राजनीतिक दल 'प्रोग्रेसिव डेमोक्रेटिक फ्रंट (गोवा)' से था। 1860 - श्र...