मुगल साम्राज्य के महत्वपूर्ण ऐतिहासिक घटना एव शासन काल।
शिक्षा डेस्क :- मुगल साम्राज्य की शुरुआत भारत में लगभग 1526 के करीब हुई थी, और 1707 आते-आते लगभग भारत के हर हिस्से में मुगल शासक का राज हुआ करता था। 1707 के बाद मुगल साम्राज्य में ज्यादा ताकतवर राजा ना होने के कारण धीरे-धीरे मुगल साम्राज्य का पतन होना शुरू हो गया था पर 1850 तक मुगल राजाओं ने भारत के कई इलाकों पर राज किया था। मुगल साम्राज्य की भारत में नींव रखने वाले बाबर का जन्म उज़्बेकिस्तान में हुआ था और वह इस सेंट्रल एशियाई देश से भारत आए थे। भारत में मुगल साम्राज्य की स्थापना करने के कुछ समय बाद ही पहले मुगल शासक बाबर की मृत्यु होने के बाद उनके बेटे हुमायूं ने मुगल साम्राज्य को भारत में और फैलाया। अगर आप भी किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आपको जरूर जाना चाहिए मुगल साम्राज्य के इतिहास के बारे में। मध्य एशिया में दो महान जातियों का उत्कर्ष हुआ जिनका विश्व के इतिहास पर बहुत बड़ा प्रभाव पड़ा। इनमें से एक का नाम तुर्क और दूसरी का मंगोल था। तुर्कों का मूल स्थान तुर्किस्तान और मुगलों या मंगोलों का मंगोलिया था। यह दोनों ही जातियाँ प्रारम्भ में खानाबदोश थीं और अपनी ...