2 जनवरी की ऐतिहासिक घटनाएं।

 

भारत में आज ही के दिन 1954 को तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद ने भारत रत्न पुरस्कार देने की शुरुआत की थी। कला, साहित्य, विज्ञान, समाज सेवा और खेल जैसे विशिष्ट क्षेत्रों में असाधारण तथा उल्लेखनीय राष्ट्र सेवा करने वालों को देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'भारत रत्न' प्रदान किया जाता है।

देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ प्रदान किया जाता है। दो जनवरी, 1954 को तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद ने इस सम्मान को संस्थापित किया था।शुरू में इस सम्मान को मरणोपरांत देने का चलन नहीं था।  लेकिन एक वर्ष बाद इस प्रावधान को जोड़ा गया। इसी तरह खेलों के क्षेत्र में विशिष्ट उपलब्धि हासिल करने वालों को भारत रत्न से सम्मानित करने का प्रावधान भी बाद में शामिल किया गया।

देश-दुनिया के इतिहास में दो जनवरी की तारीख में दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाए। 

-ब्रिटिश सैनिकों ने भारत के कलकत्ता शहर (अब कोलकाता) पर आज ही के दिन 1757 में कब्जा किया।

-फ्रांसिसी फोटोग्राफर लुई दागुएरे ने आज ही के दिन 1839 में चांद की पहली फोटो प्रदर्शित की।

-केरल के प्रसिद्ध समाज सुधारक मन्नत्तु पद्मनाभन का जन्म 2 जनवरी 1878 में हुआ।

-भारत के दुग्ध उद्योग में योगदान  देने वाले प्रसिद्ध भारतीय उद्यमीडी. एन. खुरोदे का जन्म 2 जनवरी 1906 में हुआ।
-भारतीय अमरीकी गणितज्ञ एस. आर. श्रीनिवास वर्द्धन का जन्म 2 जनवरी 1940 में हुआ।

-प्रसिद्ध महिला स्वतंत्रता सेनानी तथा समाज सुधारका डॉ. राधाबाई  का निधन 2 जनवरी 1950 को  हुई।
-प्रसिद्ध तैराक बुला चौधरी का जन्म  2 जनवरी 1970 में हुआ।

-भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस’ के प्रमुख नेता तथा आधुनिक उड़ीसा के निर्माताओं में से एक हरे कृष्ण मेहताब का निधन  2 जनवरी 1987 को हुई।

-लोकप्रिय नाट्यकर्मी सफदर हाशमी को 1989 में एक नाटक के दौरान -असामाजिक तत्वों ने बड़ी बेहरमी से पीटा इसी कारण उनकी मौत 2 जनवरी 1989 को हो गई।

-रामकृष्ण के आदेश के बाद 2 जनवरी 1899 में साधु कलकत्ता (अब कोलकाता) स्थित बेलूर मठ में रहने लगे।

-द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान आज ही के दिन 1942 में जापानी सेना ने फिलीपींस की राजधानी मनीला पर कब्जा किया।
-पद्म विभूषण पुरस्कार की स्थापना 2 जनवरी 1954 में की गयी थी।

-भारत रत्‍न पुरस्कार 2 जनवरी 1954 को प्रारम्भ किया गया था।

-जनरल मानिक शॉ को आज ही के दिन 1973 में फ़ील्ड मार्शल बनाया गया।

-रणसिंधे प्रेमदास  2 जनवरी 1989 में श्रीलंका के राष्ट्रपति बने।

-तिरुअनंतपुरम हवाई अड्डा को आज ही के दिन 1991 में अंतर्राष्ट्रीय स्तर का बनाया गया।

-श्रीलंका गृह युद्ध 2 जनवरी 1993 को श्रीलंकाई नौसेना ने जाफना क्षेत्र में  35 से 100 नागरिकों की हत्या की।

-1971 : स्कॉटलैंड के ग्लासगो में एक फुटबाल मैच के बाद भगदड़ मचने से 66 फुटबाल प्रेमियों की मौत हो गई।

-1973 : जनरल एस.एच.एफ.जे. मानेकशॉ को फील्ड मार्शल के रूप में पदोन्नत किया गया।

-1978 : पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने कांग्रेस (आई) के नाम से नयी पार्टी का गठन किया और खुद को इसका अध्यक्ष घोषित किया।

-1980 : ब्रिटेन के सरकारी उपक्रम ‘ब्रिटिश स्टील कॉर्पोरेशन’ में काम करने वाले -एक लाख कर्मचारियों ने वेतन वृद्धि की मांग को लेकर पचास साल में पहली बार राष्ट्रीय स्तर पर हड़ताल की।

-1991 : तिरुवनंतपुरम हवाई अड्डे को अन्तरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का दर्जा दिया गया।

-1994 : अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में प्रतिद्वंद्वी गुटों के बीच 36 घंटे तक चले संघर्ष में 600 से ज्यादा लोग हताहत।

-2001 : कुमोय द्वीप और मात्सु द्वीप से एक-एक पर्यटक नौका पहली बार कानूनी तौर पर ताइवान क्षेत्र से चीन की मुख्य भूमि तक पहुंची।

-2004 : पाकिस्तान के इस्लामाबाद में सम्मेलन के दौरान क्षेत्रीय सहयोग के लिए -दक्षिण एशियाई सहयोग संगठन के सात देश मुक्त व्यापार क्षेत्र बनाने के प्रस्ताव पर सहमत।




Comments

Popular posts from this blog

25 जनवरी की देश विदेश की घटनाएं इतिहास की महत्वपूर्ण घटनाएं।

देश विदेश में 3 फरवरी का इतिहास महत्वपूर्ण ऐतिहासिक घटना।

तक्षशिला विद्यालय की स्थापना कब की किसने करवाया थी।