31 जनवरी की देश विदेश महत्वपूर्ण इतिहास ऐतिहासिक घटना।

 शिक्षा डेस्क : -अंतरिक्ष अन्वेषण के क्षेत्र में 31 जनवरी का विशेष महत्व है। दरअसल यह अजब संयोग है कि अमेरिका ने 31 जनवरी 1958 को अपना पहला अंतरिक्ष यान अंतरिक्ष में भेजा और इसी तारीख को नासा ने जीवित प्राणियों पर अंतरिक्ष के प्रभाव का अध्ययन करने के लिए एक चिंपांजी को अंतरिक्ष में भेजा।

31 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

1599: ब्रिटेन की रानी एलिज़ाबेथ प्रथम के आदेश पर भारत में ब्रिटेन की पहली ईस्ट इंडिया कम्पनी की स्थापना हुई.

1850: चीन में ताए पींगहा (जनता का संकल्प )नाम से सबसे बड़ा जनान्दोलन आरंभ हुआ.

1893: अमेरिका में पहली बार ‘कोका कोला’ ट्रेडमार्क का पेटेंट किया गया.

1958: अमेरिका ने पहले भू-उपग्रह का प्रक्षेपण किया.

1561 - मुग़ल बादशाह अकबर के संरक्षक बैरम ख़ाँ की गुजरात के पाटण में हत्या कर दी गई।

1606 - ब्रिटेन में तख़्त के ख़िलाफ़ साजिश करने वाले गाइफ़ाक्स को मौत के घाट उतार दिया।

1865 - अमेरिका में 'दासता उन्मूलन' संबंधी 13वां संशोधन विधेयक स्वीकृत हुआ।

1884 - रूसी फ़ौजों ने अफ़ग़ानिस्तान के अमीर के मर्व छीन लिया।

1915 - 'प्रथम विश्व युद्ध' के दौरान जर्मनी ने रूस के ख़िलाफ़ ज़हरीली गैस का इस्तेमाल किया।

1957 - अबादान से तेहरान तक पाइपलाइन बिछाने का काम पूरा हुआ।

1962 - अमेरिकी देशों के संगठन ने क्यूबा को न शामिल करने का फैसला किया।

1963 - मोर को भारत का राष्ट्रीय पक्षी घोषित किया गया।

1968 - प्रशान्त महासागर में स्थित द्वीपीय देश नौरू को आस्ट्रेलिया से स्वाधीनता मिली।

1974 - पेन अमेरिका एयरवेज़ का विमान अमेरिकी सीमाओं में दुर्घटनाग्रस्त हुआ, जिसमें 15 लोग मारे गये।

1979 - चीन ने सोवियत संघ को विश्वयुद्ध भड़काने वाला मुख्य देश होने का आरोप लगाया।

1984 - विश्व के नौ गरीब देशों ने लुसाका बैठक में दक्षिण अफ़्रीका से व्यापार संबंध तोड़ लेने की घोषणा की।

1985 - दलबदल निरोधक संबंधी 52वें संविधान संशोधन विधेयक को राज्यसभा ने भी मंजूरी दी।

1988 - पोलैंड में सालिडैरिटी के समर्थकों ने सरकार द्वारा मूल्यवृद्धि के विरोध में प्रदर्शन किया।

1989 - कोलंबियाई विमान का अपहरण कर 122 लोगों सहित अपहृत कर कोस्टारिका ले जाया गया।

1992 - 28 देशों द्वारा क्रोएशिया एवं स्लोवानिया को मान्यता; न्यूयार्क में सुरक्षा परिषद का पहला शिखर सम्मेलन।

1995 - इस्रायल एवं जार्डन के मध्य हुई शांति संधि के परिणामस्वरूप इस्रायल ने अधिकृत सीमावर्ती क्षेत्र जार्डन के सुपुर्द किया।

1998 - मार्टिना हिंगिस ने कोंचिता मार्टिनेज को हराकर आस्ट्रेलियाई ओपन चैंपियनशिप जीती।

1999 - अर्मिनिया की सुंदरी गोहर अरुथ्यूनियम मिस कॉमनवेल्थ 1999 चुनी गईं, येवगेनी काफ़ेलनिकोव (रूस) ने पुरुषों का आस्ट्रेलियन ओपन टेनिस का एकल ख़िताब जीता।

2004 – पाकिस्तानी परमाणु कार्यक्रम के जनक डॉ. अब्दुल कादिर खान अन्य देशों को परमाणु प्रौद्योगिकी के हस्तांतरण के मामले में गिरफ्तार हुए।

2004 – प्रसिद्ध पाश्र्व गायिका और अभिनेत्री सुरैया जमाल शेख का निधन हुआ।

2007 – भारतीय इस्पात कम्पनी टाटा एंग्लो डच इस्पात कम्पनी कोरस के अधिग्रहण के बाद विश्व की पांचवी बड़ी कम्पनी बन गयी।

2013 – दक्षिण अफ्रीका में प्रीटोरिया में एक ट्रेन दुर्घटना में करीब 300 लोग घायल हुए।

31 जनवरी को जन्मे व्यक्ति –

1975: भारतीय अभिनेत्री प्रीति जिंटा का जन्म। 

1981: अभिनेत्री अमृता अरोड़ा का 31 जनवरी को जन्म हुआ। 

1919 - अमेरिकी प्रोफेशनल बेसबॉल खिलाड़ी - जैकी रॉबिन्सन 

1923 - 'परमवीर चक्र' पाने वाले प्रथम भारतीय शहीद - सोमनाथ शर्मा

1949 - भारतीय अभिनेता - राजेश विवेक

1973 - ऑस्ट्रेलियाई-अमेरिकी मॉडल, परोपकारी और अभिनेत्री - पोर्टिया डी रोसी 

1975 - भारतीय अभिनेत्री - प्रीति जिंटा

1981 - भारतीय अभिनेत्री - अमृता अरोड़ा 

31 जनवरी को हुए निधन – 

1956 - अंग्रेजी लेखक - एलन अलेक्जेंडर मिलन

1961- बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री - श्रीकृष्ण सिंह

1968 - हिन्दी के निबन्धकार और साहित्यकार - पद्मनारायण राय 

1974 - पोलिश-अमेरिकी फिल्म निर्माता - सैमुअल गोल्डविन 

1987 - प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी - मिनजुर भक्तवत्सलम 

1988 - तमिल भाषा के साहित्यकार - अकिलन 

2004 - सुर सम्राज्ञी सुरैया 

2012 - समाजवादी विचारधारा के प्रसिद्ध भारतीय नेता - मनीराम बागड़ी 

2000 - भारतीय सिनेमा के खलनायक अभिनेता - के. एन. सिंह

2007 - भारतीय राज्य नागालैंड के तीसरे मुख्यमंत्री - होकिशे सेमा 

2004: प्रसिद्ध पाश्र्व गायिका और अभिनेत्री सुरैया जमाल शेख का निधन हुआ। 


Comments

Popular posts from this blog

25 जनवरी की देश विदेश की घटनाएं इतिहास की महत्वपूर्ण घटनाएं।

देश विदेश में 3 फरवरी का इतिहास महत्वपूर्ण ऐतिहासिक घटना।

तक्षशिला विद्यालय की स्थापना कब की किसने करवाया थी।