Posts

20 जनवरी की प्रमुख इतिहास की घटनाए

Image
शिक्षा डेस्क : - 20 जनवरी का इतिहास: आज के दिन की ऐसी महत्वपूर्ण घटनाएं जो हमेशा के लिए इतिहास के पन्नों में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज हो गई, कुछ ऐसे व्यक्तित्व जिन्होंने पुरे विश्व में अपनी अलग पहचान बनाई तथा आज की तारीख में जन्मे या मृत्यु को प्राप्त हुए । आइये जाने ! आज के दिन देश और दुनिया में घटित मुख्य राजनितिक, ऐतिहासिक घटनाएँ ,वृतांत, ,नामचीन व्यक्तियों के जन्म और मृत्यु तथा आज के मुख्य त्यौहार एवं उत्सव की जानकारी हिंदी में 1860- डच सेना ने आज ही के दिन इंडोनेसिया के द्वीप सेलेब्स के वाटमपोन जीत हासिल की थी । 1887- अमेरिकी सीनेट ने आज ही के दिन पर्ल हार्बर को नोसेनिक अड्डा बनाने की अनुमति दी थी । 1892- पहली बार बास्केटबाल का खेल खेला गया था । 1920- अमेरिका में आज ही के दिन नागरिक स्वतंत्रता संघ की स्थापना हुई थी । 1925- जापान और सोवियत संघ के बीच सहयोग समझोता हुआ था । 1942- जापान ने बर्मा (वर्तमान का म्यामांर) पर आक्रमण किया था । 1950- दक्षिण अमेरिकी देश सूरीनाम नीदरलैंड से आज ही एक दिन आजाद हुआ था । 1957:-  प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र, ट्रा...

राजस्थान के भौतिक प्रदेश एव सबसे बड़ा बेसिन कोनसा है।

Image
  शिक्षा डेस्क : - राजस्थान का भौतिक  वेगनर सिद्धांत के अनुसार प्रागैतिहासिक काल इयोसीन व प्लास्टोसीन काल में विश्व दो भूखंडों 1 अंगारा लैंड और 2 गोंडवाना लैंड में विभक्त था जिस के मध्य टेथिस सागर विस्तृत था राजस्थान विश्व के प्राचीनतम भूखंडों का अवशेष है राजस्थान के उत्तर पश्चिम मरुस्थलीय प्रदेश व पूर्वी मैदान टेथिस सागर के अवशेष माने जाते हैं जो कालांतर में नदियों द्वारा लाई गई तलछट के द्वारा पाठ दिए गए थे राज्य के अरावली पर्वतीय एवं दक्षिणी पूर्वी पठारी भाग गोंडवाना लैंड के अवशेष माने जाते हैं धरातलीय स्वरूप के आधार पर थार का मरुस्थल अरावली पर्वत माला पूर्वी मैदान दक्षिणी पूर्वी पठार उत्तरी पश्चिमी मरुस्थल प्रदेश भारत में थार मरुस्थल भारतीय उपमहाद्वीप के उत्तर-पश्चिमी भाग में स्थित एक बड़ा और शुष्क क्षेत्र है। थार नाम ‘थुल’ से लिया गया है जो कि इस क्षेत्र में रेत की लकीरों के लिये प्रयुक्त होने वाला एक सामान्य शब्द है। मरुस्थल को लोकप्रिय रूप से ग्रेट इंडियन डेजर्ट के रूप में भी जाना जाता है। थार रेगिस्तान एक शुष्क क्षेत्र है जो 2,00,000 वर्ग किमी से अधिक के विशाल क्षेत्र म...

भारत के प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी जीवन परिचय एवं उनसे जुड़े महत्पूर्ण तथ्य।

Image
  शिक्षा डेस्क : - 19 जनवरी : साल के पहले महीने का 19वां दिन भारत के राजनीतिक इतिहास में एक बड़ी जगह रखता है। 1966 में वह 19 जनवरी का ही दिन था, जब इंदिरा गांधी को देश का प्रधानमंत्री बनाया गया। तत्कालीन प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की मौत के बाद इंदिरा गांधी ने वह कुर्सी संभाली जो स्वतंत्र भारत के इतिहास में पहली बार उनके पिता जवाहर लाल नेहरू ने संभाली थी।  वह 1967 से 1977 और फिर 1980 से 1984 में उनकी मृत्यु तक इस पद पर रहीं।  इंदिरा गांधी  देश की पहली और एकमात्र महिला प्रधानमंत्री रहीं।  दृढ़ निश्चयी और अपने इरादों की पक्की इंदिरा प्रियदर्शिनी गांधी को उनके कुछ कठोर और विवादास्पद फैसलों के कारण याद किया जाता है।  1975 में आपातकाल की घोषणा और 1984 में अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में सेना भेजने के फैसले उनके जीवन पर भारी पड़े।  आपातकाल के बाद जहां उन्हें सत्ता गंवानी पड़ी वहीं स्वर्ण मंदिर में सेना भेजने के फैसले की कीमत उन्हें अपने सिख अंगरक्षकों के हाथों जान देकर चुकानी पड़ी।  प्रधानमंत्री रहते हुए इंदिरा गांधी ने कई बड़े फैसले लिए, जिनकी वजह से ...

19 जनवरी को देश विदेश के इतिहास महत्वपूर्ण ऐतिहासिक घटनाएँ

Image
शिक्षा डेस्क : -19 जनवरी का इतिहास  इंदिरा गांधी देश की पहली और एकमात्र महिला प्रधानमंत्री रहीं। दृढ़ निश्चयी और अपने इरादों की पक्की इंदिरा प्रियदर्शिनी गांधी को उनके कुछ कठोर और विवादास्पद फैसलों के कारण याद किया जाता है। 1975 में आपातकाल की घोषणा और 1984 में अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में सेना भेजने के फैसले उनके जीवन पर भारी पड़े। आपातकाल के बाद जहां उन्हें सत्ता गंवानी पड़ी वहीं स्वर्ण मंदिर में सेना भेजने के फैसले की कीमत उन्हें अपने सिख अंगरक्षकों के हाथों जान देकर चुकानी पड़ी। 19 जनवरी, 1920 – अमेरिकी सीनेट ने अमेरिका के लीग आॅफ नेशंस में शामिल होने के खिलाफ मतदान किया। 19 जनवरी, 1921 – मध्य अमेरिकी देशों कोस्टारिका, ग्वाटेमाला, होंडुरस तथा अल सल्वाडोर ने समझौते पर हस्ताक्षर किये। 19 जनवरी, 1927 – ब्रिटेन की सरकार ने अपनी सेना चीन भेजने का निर्णय लिया। 19 जनवरी, 1938 – जनरल मोटर्स ने डीजल इंजन का बड़े स्तर पर उत्पादन शुरू किया। 19 जनवरी, 1941 – ब्रिटेन की सेना ने अफ्रीकी देश सूडान के कसलफ पर कब्जा किया। 19 जनवरी, 1941 – ब्रिटेन ने अफ्रीकी देश इराटीरिया के खिलाफ आक्रमक रूख अपनाय...

राजस्थान की प्रमुख झील ऐतिहासिक महत्व

Image
शिक्षा डेस्क : - राजस्थान का एक शाही इतिहास है जिसने इस राज्य के हर नुक्कड और कोने को प्रतिबिंबित किया गया है। राजस्थान की संस्कृति बहुत जीवंत और रंगीन है। शहर में कई झीलें उदयपुर शहर के मौसम को पूरे वर्ष सुखद बनाए रखता है। राजस्थान में कई झीलें हैं जो राज्य के समृद्ध संस्कृति को भी दर्शाता हैं। झीलों में राजसमंद झील, उदय सागर झील, नक्की झील, कल्याना झील, राज बाग तलाब, मल्लिक तलाब, फतेह सागर झील, गद्दीसर झील, पिगोला झील, स्वरूप सागर झील, उदय सागर झील, राज बाग तलाब, और कई अन्य शामिल हैं। राजस्थान की खारे पानी की झीले सांभर झील:- प्रशासनिक दृष्टि से सांभर झील जयपुर जिले के फुलेरा गांव में स्थित है तथा इसका कुछ भाग नागौर जिले के अंतर्गत आता है। इस झील में प्रशासनिक कार्य जयपुर से किया जाता है। सांभर झील राजस्थान की सबसे बड़ी प्राकृतिक एवं खारे पानी की झील है। सांभर झील भारत की दूसरी सबसे बड़ी खारे पानी की झील ( चिल्का झील, उड़ीसा के बाद ) है। बिजोलिया शिलालेख के अनुसार सांभर झील का निर्माण वासुदेव चौहान द्वारा करवाया गया था। सांभर झील का तल समुद्र तल से भी नीचा है। सांभर झील में मेंथा, ...

राजस्थान की अंतर्राज्यीय व अंतरराष्ट्रीय सीमा का विस्तार।

Image
शिक्षा डेस्क : -  राजस्थान की अंतर्राजीय व अन्तराष्ट्रीय सीमा राजस्थान की कुल सीमा 5920 कि.मी. है।  जिसमे से 4850 कि.मी. अंतर्राजीय व 1070  कि.मी. अन्तराष्ट्रीय सीमा है। राजस्थान की अंतर्राष्ट्रीय सीमा  राजस्थान की अंतर्राष्ट्रीय सीमा = 1070 km. राजस्थान के कितने जिलों की सीमा पाकिस्तान के साथ लगाती है = (चार ) गंगानगर, 210  KM   बीकानेर,  168 KM   जैसलमेर, 464 KM बाड़मेर, 228 KM पाकिस्तान के कितने जिलों की सीमा राजस्थान के साथ लगाती है = ( तीन ) बहावलपुर, खैरपुर, मीरपुर खास पाकिस्तान की सीमा के सर्वाधिक निकट का नगर = गंगानगर पाकिस्तान की सीमा के सर्वाधिक दूर स्थित नगर = बीकानेर पाकिस्तान के साथ सर्वाधिक सीमा लगाती है = जैसलमेर 464 km पाकिस्तान के साथ न्यूनतम सीमा लगाती है = बीकानेर 168 km ➯राजस्थान व हरियाणा के मध्य कुल 1262 किलोमीटर लम्बी सीमा लगती है। ➯राजस्थान के साथ हरियाणा के कुल 7 जिलों की सीमा लगती है तथा हरियाणा के साथ भी राजस्थान के कुल 7 जिलों की सीमा लगती है।  ➯हरियाणा के साथ राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले की सीमा सर्वाधिक व...

18 जनवरी को देश विदेश की ऐतिहासिक घटनाएं महत्वपूर्ण घटनाएं

Image
शिक्षा डेस्क : - आज हम इस लेख में जानेंगे देश विदेश में आज के दिन क्या हुआ था, आज के इतिहास की महत्वपूर्ण घटनाएँ, 18 जनवरी को हुए महत्वपूर्ण लोगों के जन्मदिवस, मृत्यु दिवस और रोमांचक घटनाएँ जिसे पढ़कर आपका ज्ञान और बढ़ेंगा। 18 जनवरी का इतिहास मिस्र एवं इजरायल ने 1974 में हथियारों का समझौता किया। जासूसी के आरोप में फ्रांस ने 1976 को 40 सोवियत अधिकारियों को देश से निष्कासित किया। आज़ादी सच्चाई और मानवाधिकार के समर्थन में 1989 को चेकोस्लोवाकिया में करोड़ों लोगों ने प्रदर्शन किया। ईस्‍टर्न एयरलाइन को आर्थिक कारणों से 1991 में आज ही के दिन बंद कर दिया गया था। याहू डॉट कॉम (yahoo.com) का डोमेन 1995 में आज ही के दिन बनाया गया था। 2004 में हुई क्रिकेट की एकदिवसीय शृंखला में भारत ने आस्ट्रेलिया को 19 रनों से हराया। ‘नफीसा जोसेफ़’ 1997 में ‘मिस इंडिया’ बनीं। पश्चिम अफ्रीकी देश सियरा लियोन में 2002 में गृह युद्ध समाप्त। लीबिया 2003 में संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार आयोग का अध्यक्ष नियुक्त। ‘बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन’ ने 2009 में सौरव गांगुली को सोने के बैट से सम्मानित किया। इच्छा मृत्यु पर संयुक्त राज्य अ...