देश -विदेश में 2 फरवरी का इतिहास महत्वपूर्ण घटनाएं

शिक्षा डेस्क : - हर साल 2 फरवरी को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विश्व आर्द्रभूमि दिवस मनाया जाता है। यह दिन 2 फरवरी, 1971 को ईरान के रामसर में आर्द्रभूमि पर कन्वेंशन को अपनाने की तारीख को चिह्नित करता है। यह पहली बार 1997 में मनाया गया था।

1 फरवरी को भारतीय तटरक्षक बल अपना स्थापना दिवस मनाता है। भारतीय तटरक्षक बल ने भारत के समुद्री क्षेत्रों के भीतर भारतीय तटों की सुरक्षा और नियमों को लागू करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

2 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ 

1509 - भारत में दीव (गोआ, दमन और दीव) के पास पुर्तग़ाल व तुर्की के बीच युद्ध हुआ। 

1556 - चीन के शैन्सी प्रांत में आये विनाशकारी भूकंप में करीब आठ लाख तीस हजार लोगों की मौत हुई। 

1626 - चार्ल्स प्रथम इंग्लैंड के सम्राट बने। 

1788 - देश में प्रशासनिक सुधारों के लिये पिट्स नियामक अधिनियम को लागू किया गया। 

1814 - कलकत्ता (अब कोलकाता) संग्रहालय की स्थापना हुई। 

1862 - शंभूनाथ पंडित कलकत्ता उच्च न्यायालय के पहले भारतीय न्यायाधीश बने। 1878 - यूनान ने तुर्की के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

1890 - अमेरिकन एक्टर चार्ल्स कोरोल का जन्म हुआ।

 1892 - रशिया ने कैलिफ़ोर्निया में 'फ़र ट्रेडिंग कॉलोनी' की स्थापना की।

1939- हंगरी ने सोवियत संघ के साथ संबंध समाप्त किए। 

1949- प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया की स्थापना की गई। 

1952- भारत ने मद्रास में पहला टेस्ट क्रिकेट जीता।

1953- अखिल भारतीय खादी और ग्रामोद्योग बोर्ड का गठन किया गया। 

1966- पाकिस्तान ने 'कश्मीर समझौते' के लिए एक महत्त्वपूर्ण प्रस्ताव पेश किया। 

2006- महात्मा गांधी नरेगा अधिनियम 2 फरवरी से 200 जिलों में अधिसूचित किया गया था। 

2007- अंतर्राष्ट्रीय पैनल (आईपीसीसी) ने ग्लोबल वार्मिंग पर रिपोर्ट प्रस्तुत की। 

2012-सुप्रीम कोर्ट ने 122 संस्थाओं को 2 जी स्पैक्ट्रम के आवंटन को अवैध घोषित किया था। 

2013- अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने एक एनआरआई वैज्ञानिक को पुरस्कृत किया , जिसने पीआरके और लेसिक लेजर अपवर्तक सर्जिकल तकनीकों के लिए मार्ग प्रशस्त किया था। 

1901 - क्वीन विक्टोरिया का अंतिम संस्कार हुआ। 

1913 - न्यूयार्क में 'ग्रैंड सेंट्रल टर्मिनल' की ओपनिंग हुई। 

1920 - फ़्रांस ने मैमेल पर कब्ज़ा किया। 

1922 - जेम्स जॉयस का लिखा उपन्यास 'यूलिसिस' पहली बार प्रकाशित किया गया।

2 फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति –

भारत में 2 फरवरी के दिन कुछ ऐसे लोगों ने जन्म लिया, जिन्होंने दुनिया में आकर बहुत बड़ा नाम किया , उनके बारे में हम आपको नीचे बता रहे हैं –

उपन्‍यसकार, दार्शनिक और पटकथाकार लेखक एयन रैंड का जन्‍म 1905 में हुआ।

महिला अभिनेत्री फराह फॉसेट का 2 फरवरी , 1947 को जन्म हुआ।

भारतीय अभिनेत्री शमिता शेट्टी का जन्‍म 1979 में हुआ।

देश के जाने-माने लेखक, कवि और स्‍तंभकार खुशवंत सिंह का जन्‍म 1915 में हुआ।

राजनेता दसरथ देब का जन्म 2 फरवरी , 1916 में हुआ।

भारत की एक प्रख्यात गांधीवादी, स्वतंत्रता सेनानी और एक सामाजिक कार्यकर्ता राजकुमारी अमृत कौर का जन्म 1889 में हुआ।

अमेरिकन एक्टर चार्ल्स कोरोल का जन्म 1890 में हुआ।

दक्षिण भारत में हिन्दी प्रचार आन्दोलन के संगठक मोटूरि सत्यनारायण का जन्‍म 1902 में हुआ

2 फ़रवरी को हुए निधन 

2013 - पी. शानमुगम - दो बार पुदुचेरी के मुख्यमंत्री रहे थे। 

1958 - बलुसु संबमूर्ति - मद्रास के प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी।

 1960 - चतुरसेन शास्त्री - हिन्दी साहित्य के एक महान् उपन्यासकार। 

1978 में मलयाली भाषा के एक प्रसिद्ध साहित्यकार गोविंद शंकर कुरुप का निधन हुआ था।

1982 - मोहन लाल सुखाड़िया - प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ तथा राजस्थान के मुख्यमंत्री। 1907 - दमित्री मेंडलीव - आवर्त सारणी तैयार करने वाले रूसी रसायन वैज्ञानिक थे।

2 फरवरी , साल 2011 में भारत के सबसे प्रभावशाली रक्षा विश्लेषक कृष्णस्वामी सुब्रह्मण्यम का निधन।

अभिनेता फिलिप सीमोर हॉफमैन का 2 फरवरी साल 2014 में निधन।

पाकिस्तान के उपन्यासकार इंतजार हुसैन का 2 फरवरी साल 2016 को निधन।

2007 में भारतीय फ़िल्म व टेलीविजन अभिनेता विजय अरोड़ा का निधन हुआ था।


Comments

Popular posts from this blog

25 जनवरी की देश विदेश की घटनाएं इतिहास की महत्वपूर्ण घटनाएं।

देश विदेश में 3 फरवरी का इतिहास महत्वपूर्ण ऐतिहासिक घटना।

तक्षशिला विद्यालय की स्थापना कब की किसने करवाया थी।