देश विदेश में 26 जनवरी के इतिहास की महत्वपूर्ण ऐतिहासिक घटनाएँ।
26 जनवरी का इतिहास
शिक्षा डेस्क :- भारत वर्ष के राजनीतिक इतिहास में दो तिथियां ऐसी हैं जिनको भारतवासियों की आने वाली पीढ़ियां भी कभी नहीं भुला पाएंगी। इनमें एक तिथि 14 और 15 अगस्त 1947 की मध्य रात्रि की और दूसरी तिथि 26 जनवरी 1950 की है। पहली तिथि पर भारत को सदियों की अंग्रेजों की गुलामी के बाद आजादी मिली और पंडित जवाहरलाल नेहरू ने अपने मंत्रिमंडल के साथ भारत की सत्ता संभाली। दूसरी तिथि पर 26 जनवरी को हमें तीन बड़ी उपलब्धियां हासिल हुईं, जिनमें पहली उपलब्धि के रूप में वह संविधान मिला जिसे भारत के लोगों ने स्वंय अपना भविष्य तय करने के लिए बनाया था।
एक स्वतन्त्र गणराज्य बनने और देश में कानून का राज स्थापित करने के लिए 26 नवम्बर 1949 को भारतीय संविधान सभा द्वारा इसे अपनाया गया और 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया था। इसे लागू करने के लिये 26 जनवरी की तिथि को इसलिए चुना गया था क्योंकि 1930 में इसी दिन भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने भारत को पूर्ण स्वराज घोषित किया था।
दूसरी उपलब्धि राष्ट्र को अपना मूल नाम ‘‘भारत ’’ वापस मिला। तीसरी बड़ी उपलब्धि ब्रिटिश सम्राट द्वारा नियुक्त गर्वनर जनरल के स्थान पर हमारा अपना ‘‘राष्ट्रपति’’ मिला। उसी दिन हमारा अपना संविधान लागू होने पर भारत का शासन चलाने के लिए ब्रिटिश पार्लियामेंट द्वारा पारित भारत सरकार अधिनियम 1935 और भारत स्वतंत्रता अधिनियम 1947 का भी निर्सन हो गया।
1666- फ्रांस ने इंग्लैड के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1845- ब्रिटिश जनरल चार्ल्स गार्डन सूडान में मारे गए।
1931- हंगरी और ऑस्ट्रिया ने ‘शांति संधि’ पर हस्ताक्षर किए।
1934- जर्मनी और पौलैंड के बीच दस वर्षीय अनाक्रमण संधि हुई।
1981- वायुदूत हवाई सेवा की शुरुआत हुई।
1990- रोमानिया के उपराष्ट्रपति डी. माजिलू ने इस्तीफा दिया।
1999- महिलाओं के यौन शोषण पर विश्व सम्मेलन का ढाका (बंगलादेश) में आयोजन।
1930- ब्रिटिश शासन के अंतर्गत भारत में पहली बार स्वराज दिवस मनाया गया।
1931- 'सविनय अवज्ञा आंदोलन' के दौरान ब्रिटिश सरकार से बातचीत के लिए महात्मा गांधी रिहा किए गए थे।
1949- संविधान सभा के अध्यक्ष डॉ. राजेन्द्र प्रसाद को भारत का संविधान सुपूर्द किया। इस दिन भारत का संविधान बनकर तैयार हुआ था।
1950- भारत एक संप्रभु लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित हुआ और भारत का संविधान लागू हुआ।
1950- स्वतंत्र भारत के पहले और अंतिम गवर्नर जनरल चक्रवर्ती राजगोपालाचारी ने अपने पद से त्यागपत्र दिया और डा. राजेंद्र प्रसाद देश के पहले राष्ट्रपति बने।
1950- अशोक स्तंभ को राष्ट्रीय प्रतीक चिह्न के रूप में अपनाया गया।
1963- मोर के अद्भुत सौंदर्य के कारण भारत सरकार ने 26 जनवरी को इसे राष्ट्रीय पक्षी घोषित किया।
1972- दिल्ली के इंडिया गेट पर राष्ट्रीय स्मारक अमर जवान ज्योति को स्थापित किया गया।
1981- पूर्वोत्तर भारत में हवाई यातायात सुगम बनाने को ध्यान में रखते हुए हवाई सेवा वायुदूत प्रारम्भ हुई।
ऐसी थी आजाद भारत की पहली परेड, राजपथ पर नहीं हुआ था आयोजन।
1982- पर्यटकों को विलासितापूर्ण रेल यात्रा का आनंद दिलाने के लिए भारतीय रेल ने पैलेस ऑन व्हील्स सेवा शुरू की।
2001- गुजरात के भुज में 7.7 तीव्रता का भीषण भूकंप, जिसमें में हजारों लोग मारे गए।
2008- 59वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर देश की पहली महिला राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने परेड की सलामी ली।
2008- एन.आर. नारायणमूर्ति को फ्रांस सरकार के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘द ऑफिसर ऑफ द लीजन ऑफ ऑवर’ से सम्मानित किया गया।
जन्मदिन
अमेरिकी जनरल और फिलीपीन आर्मी के फील्ड मार्शल डगलस मैकआर्थर का जन्म 21 जनवरी, 1880 को हुआ था।
भारत में ब्रिटिश शासन के खिलाफ विद्रोह का नेतृत्व करने वाली स्वतंत्रता सेनानी रानी गाइदिनल्यू का जन्म 21 जनवरी, 1915 को हुआ था।
भारतीय फिल्म निर्देशक और पटकथा लेखक का जन्म अनिल गांगुली 26 जनवरी, 1933 को हुआ था।
अमेरिकन कॉमेडियन, शो होस्ट, अभिनेत्री और लेखक एलेन डिजेनरेस 26 जनवरी, 1958 को हुआ था।
पुण्यतिथि
भारत के स्वतंत्रता संग्राम के राष्ट्रवादी क्रान्तिकारी मानवेन्द्र नाथ राय का निधन 26 जनवरी, 1954 को हुआ था।
एक भारतीय क्रांतिकारी, कट्टरपंथी कार्यकर्ता और राजनीतिक सिद्धांतकार श्रीहरि अणे का निधन 26 जनवरी, 1968 को हुआ था।
पंजाबी, हिंदी और उर्दू भाषाओं में लिखने वाले प्रसिद्ध साहित्यकारक करतार सिंह दुग्गल का निधन 26 जनवरी, 2012 को हुआ था।
पांडिचेरी केंद्र शासित प्रदेश के तीन बार मुख्यमंत्री रह चुके एमओएच फारूक का निधन 26 जनवरी, 2012 को हुआ था।

Comments
Post a Comment