24 जनवरी की देश विदेश ऐतिहासिक घटना महत्वपूर्ण इतिहास।
24 जनवरी इतिहास
शिक्षा डेस्क : -हर साल 24 जनवरी को बालिका दिवस मनाने की सबसे बड़ी वजह भारत की पहली प्रधानमंत्री बनने वाली इंदिरा गांधी से जुड़ी हुई है। 24 जनवरी 1966 को पहली बार बतौर प्रधानमंत्री पूर्व प्राइम मिनिस्टर इंदिरा गांधी ने अपना कार्यभार भी संभाला था। ये भारत के लिए बहुत ही गर्व की बात थी।
24 जनवरी, 1950 वो दिन था जब संविधान को बनाने वाली कॉन्स्टिट्युएंट असेंबली आखिरी बार इकट्ठा हुई थी। उस दिन तीन बड़े काम हुए थे… पहला, कॉन्स्टिट्युएंट असेंबली के सभी सदस्यों ने संविधान पर हस्ताक्षर किए थे। ये हस्ताक्षर ही हमारे संविधान पर फाइनल मुहर थी। राष्ट्रीय बालिका दिवस पहली बार 2008 में महिला और बाल विकास मंत्रालय द्वारा शुरू किया गया था।
इस दिन को मनाने की शुरुआत साल 2008 में महिला एवं बाल विकास मंत्रालय (मिनिस्ट्री ऑफ वूमेन एंड चाइल्ड डेवलपमेंट) द्वारा की गई थी। उस दिन के बाद से इस दिवस को हर साल 24 जनवरी को मनाया जा रहा है।
समाज में समानता लाने के लिए भारत सरकार ने नेशनल गर्ल चाइल्ड डे की शुरुआत की थी। बालिका दिवस को मनाने का सबसे बड़ा कारण समाज में लोगों को बेटियों के प्रति जागरूक करना है। इसके साथ ही यह भी सुनिश्चित करना कि हर लड़की को मानवीय अधिकार मिले। इसके अलावा लैंगिक असमानता को लेकर जागरूकता पैदा करना है। महिलाओं को समाज में जिन असमानताओं का सामना करना पड़ता है, उन सभी से छुटकारा मिले। समाज में बालिकाओं के साथ होने वाले भेदभाव के बारे में देश की बेटियों के साथ ही सभी लोगों को जागरूक करना है।
हर साल 24 जनवरी को बालिका दिवस के तौर पर मनाने की एक खास वजह है। यह वजह इंदिरा गांधी से जुड़ी हुई है। साल 1966 में इंदिरा गांधी ने देश की पहली महिला प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ ली थी। भारत के इतिहास और महिलाओं के सशक्तिकरण में 24 जनवरी का दिन महत्वपूर्ण है।
तरराष्ट्रीय बालिका दिवस या इंटरनेशनल डे ऑफ गर्ल चाइल्ड हर वर्ष 11 अक्टूबर को मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र (UN) द्वारा मान्यता प्राप्त यह दिन लैंगिक समानता और लड़कियों के दैनिक जीवन में आने वाली समस्याओं के बारे में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से मनाया जाता है।
1556 -में भीषण भूकम्प आने से चीन में आठ लाख तीस हज़ार लोगों की मौत हुई।
1859 में 230 मीटर गहराई तक तेल के लिए खोदे गये कुएं से पहली बार तेल निकला।
1824 - रूस में पेट्रोग्राद का नाम बदलकर लेनिनग्राद कर दिया गया।
1839 - चार्ल्स डार्विन रॉयल सोसायटी के फेलो चुने गये।
1857 - कलकत्ता विश्वविद्यालय की स्थापना।
1924 - रूस के सेंट पीट्सबर्ग (Saint Petersburg) शहर का नाम बदलकर लेनिनग्राद किया गया।
1936 - अलबर्ट सैरुएट(Albert Sarraut) फ्रांस के प्रधानमंत्री बने।
1939 - चिली (Chile )में भूकंप से 30 हजार लोग मरे।
1950 - जन गण मन को राष्ट्रगान के रूप में स्वीकार किया गया।
1950 - डॉ. राजेंद्र प्रसाद (Dr. Rajendra Prasad) स्वतंत्र भारत के प्रथम राष्ट्रपति बने।
1951 - प्रेम माथुर भारत की पहली महिला कमर्शियल पायलट बनीं।
1952 - मुम्बई में 'पहला अंतरराष्ट्रीय फ़िल्म' महोत्सव आयोजित किया गया।
1965 - ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री सर विंस्टन चर्चिल (Winston Churchill)का निधन।
1966 - एयर इंडिया का बोइंग ()Boeingआल्पस में दुर्घटनाग्रस्त हुआ जिसमें डॉ. होमी भाभा सहित 114 लोग मारे गये।
1966 प्रसिद्ध भारतीय वैज्ञानिक एवं देश के परमाणु कार्य्रकम के जनक होमी जहांगीर भाभा (Homi J. Bhabha)का निधन हुआ।
1973 - अमेरिका ने वियतनाम (Vietnam)युद्ध बंद होने के साथ लाओस (Laos)और कंबोडिया (Cambodia)में भी युद्धबंदी का ऐलान किया गया।
1979 - अमेरिका ने नेवादा (Nevada)में परमाणु परीक्षण किया।
1989 - पेरू (Peru) में सोने की खान में एक सौ से अधिक श्रमिक फँस गये।
1990 में जापान ने पहला लूनर प्रोब लॉन्च किया।
1991 - लिथुआनिया (Lithuania)गणराज्य ने सोवियत संघ (Soviet Union)के सैनिकों हटाने की मांग की।
1993 - सोयूज टी.एम. 16 प्रक्षेपित किया गया।
1996 - सं.रा. अमेरिका के इतिहास में पहली बार देश की प्रथम महिला हिलेरी क्लिंटनको न्यायालय में पेश होने का आदेश दिया गया।
24 जनवरी को जन्मे व्यक्ति
जर्मनी के लेखक अर्नेस्ट हूफ़मैन का 1776 में जन्म हुआ।
फ़्रांस के लेखक और कवि अलफ़्रेड डो.वीनी का 1797 में जन्म हुआ।
प्रथम भारतीय बैरिस्टर ज्ञानेंन्द्र मोहन टैगोर का 1826 में जन्म हुआ।
महान् स्वतंत्रता प्रेमी व क्रांतिकारी पुलिन बिहारी दास का 1877 में जन्म हुआ।
स्वतंत्रता सेनानी एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर का 1924 में जन्म हुआ।
हिन्दी फ़िल्मों के एक निर्माता-निर्देशक सुभाष घई का 1943 में जन्म हुआ।
24 जनवरी को हुए निधन –
1965 में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री विंस्टन चर्चिल का निधन हुआ।
1966 में प्रसिद्ध भारतीय वैज्ञानिक तथा देश के परमाणु कार्य्रकम के जनक होमी जहांगीर भाभा का निधन हुआ।
2011 में भारत रत्न से सम्मानित भारत के प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक पंडित भीमसेन जोशी जी का निधन हुआ।
1958 में प्रसिद्ध साहित्यकार चन्द्रबली पाण्डेय का निधन हुआ।

Comments
Post a Comment